फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   UTB nursing staff climbed on water tank in Jaipur, Rajasthan

Rajasthan: जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े UTB नर्सिंग कर्मी, वेतन नहीं मिलने पर खूब काटा बवाल; जानें सबकुछ

Thu, 16 Jan 2025 10:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 16 Jan 2025 10:41 PM IST
सार

Rajasthan: यूटीबी नर्सिंगकर्मी अपनी मांगों को लेकर गांधी नगर रेलवे स्टेशन स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। नर्सिंगकर्मियों के पानी की टंकी पर होने की जानकारी मिलने पर बजाज नगर थाना पुलिस, एसीपी मालवीय नगर मौके पर पहुंचे। पूरा मामला समझते हैं। 
 

विज्ञापन
UTB nursing staff climbed on water tank in Jaipur, Rajasthan
पानी की टंकी पर चढ़े UTB नर्सिंग कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित पानी की टंकी पर तीन UTB (अर्जेंट टेंपरेरी बेसिस) नर्सिंग कर्मी अपनी मांगों को लेकर चढ़ गए। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन का हस्तक्षेप
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और प्रदर्शनकारी कर्मियों को प्रमुख सचिव से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मी पानी की टंकी से नीचे उतर आए। राजस्थान में हजारों नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर और अन्य कर्मी UTB आधार पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि बिना वेतन और अस्थिर नौकरी की स्थिति में काम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पर गंभीर आरोप
UTB कर्मियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है और उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। वेतन भुगतान और स्थायी समाधान की मांग को लेकर इन कर्मियों ने कई बार प्रदर्शन किए हैं।


UTB कर्मियों की मुख्य मांगें

  • परमानेंट स्टाफ की नियुक्ति के कारण UTB कर्मियों को हटाया न जाए।
  • हटाए जाने की बजाय राज्य या जिले में रिक्त पदों पर समायोजित कर उनकी सेवा बहाल की जाए।
  • UTB कर्मियों के लिए एक अलग कैडर बनाया जाए।
  • UTB कर्मियों का कहना है कि वे 43 महीनों से बिना वेतन के काम कर रहे हैं और बार-बार मांग करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed