{"_id":"679068da2bdb1a7d5a068652","slug":"two-petitions-related-to-paper-leak-in-rajasthan-si-recruitment-will-be-heard-in-court-today-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"SI Recruitment Exam: राजस्थान एसआई भर्ती में पेपर लीक से जुड़ी दो याचिकाओं पर आज कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SI Recruitment Exam: राजस्थान एसआई भर्ती में पेपर लीक से जुड़ी दो याचिकाओं पर आज कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें
Wed, 22 Jan 2025 09:11 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 22 Jan 2025 09:11 AM IST
सार
Rajasthan: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 को लेकर हाईकोर्ट में आज 2 महत्वपूर्ण याचिकाओं पर सुनवाई होनी है। इनमें से एक याचिका पर सुनवाई एकल पीठ व दूसरी पर खंडपीठ में होगी।
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में SI पेपरलीक को लेकर हाईकोर्ट में दो अहम याचिकाओं पर सुनवाई होनी है। इसमें एकलपीठ में जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ में कैलाश चंद्र शर्मा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता ने ट्रेनी SI के वेतन पर रोक लगाने की मांग की है। इस याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता हरेंद्र नील पैरवी करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले से जुड़ी एक अन्य याचिका पर मुख्य न्यायाधीश एम. एम. श्रीवास्तव की खंडपीठ में सुनवाई तय की गई है। इसमें ट्रेनी SI की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई होगी। ट्रेनी SI ने एकलपीठ के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनकी ट्रेनिंग पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि हाईकोर्ट की एकलपीठ ने पहले ट्रेनी SI की फील्ड ट्रेनिंग रोकने के आदेश दिए थे। गौरतलब है कि पेपर एआई पेपर लीक प्रकरण में सरकार इससे पहले हाईकोर्ट में अपना जवाब पेश कर चुकी है, जिसमें सरकार ने स्पष्ट रूप से यह कहा है कि वह इस भर्ती परीक्षा को रद्द नहीं करेगी। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले में सलाह के लिए न्याय मित्र की नियुक्ति भी कर दी थी।
विज्ञापन
वहीं मामले को लेकर अभी सिसायत भी तेज है। सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सरकार की ओर से पेश किए गए जवाब पर हैरानी जताई थी। वे लगातार सरकार से एसआई भर्ती को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही विपक्ष भी अब पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाने लगा है।