फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Train Status: North Western Railway Makes Partial Changes to 20 Train Services, Learn About New Schedule

Train Status: उत्तर पश्चिम रेलवे ने 20 रेलसेवाओं के समय में किया आंशिक बदलाव, जानें नया शेड्यूल

Tue, 30 Sep 2025 04:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 30 Sep 2025 04:28 PM IST
सार

Jaipur News: रेलवे द्वारा 20 रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। खबर में जानें किन ट्रेनों पर पड़ेगा असर...।
 

विज्ञापन
Train Status: North Western Railway Makes Partial Changes to 20 Train Services, Learn About New Schedule
20 रेलसेवाओं के समय में आंशिक बदलाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और संचालन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 20 रेलसेवाओं के मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर समय में आंशिक परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन अलग-अलग तिथियों से लागू होगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी गाड़ियों का संशोधित समय अवश्य जांच लें।

विज्ञापन

 
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार:-
1. गाड़ी संख्या 15631, बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 05.10.25 से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के बाड़मेर से जयपुर के मध्य स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
2. गाड़ी संख्या 15633, बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01.10.25 से बीकानेर से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के बीकानेर से जयपुर के मध्य स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
3. गाड़ी संख्या 14312, भुज-बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01.10.25 से भुज से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के अजमेर से खैरथल के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
 
4. गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 02.10.25 से भुज से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के अजमेर से खैरथल के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
 
5. गाड़ी संख्या 59630, फुलेरा-जयपुर सवारी गाड़ी रेलसेवा जो दिनांक 01.10.25 से फुलेरा से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के फुलेरा से जयपुर के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
 
6. गाड़ी संख्या 12316, उदयपुर सिटी-कोलकाता सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 06.10.25 से उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, वह जयपुर स्टेशन पर 09.05 बजे आगमन व 09.15 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 08.30 बजे आगमन व 08.40 बजे प्रस्थान करेगी।
 
7. गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01.10.25 से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के बाड़मेर से रेवाड़ी के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
 
8. गाड़ी संख्या 19712, भोपाल-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 30.09.25 से भोपाल से अपने निर्धारित समय से प्रस्थान करेगी, वह जयपुर स्टेशन पर 09.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 09.50 बजे आगमन करेगी।
 
9. गाड़ी संख्या 79601, अजमेर-गंगापुर सिटी डेमू रेलसेवा जो दिनांक 01.10.25 से अजमेर से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के धानक्या से गंगापुर सिटी के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा हैं।
 
10. गाड़ी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 02.10.25 से हिसार से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के रतनगढ़ से बीकानेर के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
 
11. गाड़ी संख्या 04718, तिरुपति-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 06.10.25 से तिरुपति से अपने निर्धारित समय से प्रस्थान करेगी, वह सादुलपुर स्टेशन पर 20.35 बजे आगमन व 21.00 बजे प्रस्थान के स्थान परिवर्तित समय 20.40 बजे आगमन व 21.15 बजे प्रस्थान कर हिसार स्टेशन पर 22.25 बजे के स्थान पर 22.40 बजे आगमन करेगी।

यह भी पढ़ें- खांसी के सिरप का खौफ: सीकर में बच्चे की मौत, जयपुर में भी बिगड़ी बच्चों की तबीयत, ड्रग कंट्रोलर ने रोकी सप्लाई
 
12. गाड़ी संख्या 04712, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 02.10.25 से बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के रतनगढ़ से बीकानेर के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
 
13. गाड़ी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 02.10.25 से हिसार से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के नांगल मून्दी से दिल्ली के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
 
14. गाड़ी संख्या 12457, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 02.10.25 से दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के रतनगढ़ से बीकानेर के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
 
15. गाड़ी संख्या 14714, दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा जो दिनांक 03.10.25 से दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के लोहारू से सीकर के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
 
16. गाड़ी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा जो दिनांक 03.10.25 से बीकानेर से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के बीकानेर से चूरू के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
 
17. गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 02.10.25 से हरिद्वार से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के रतनगढ़ से बीकानेर के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
 
18. गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 02.10.25 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के सादुलपुर से महेन्द्रगढ़ के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

 
19. गाड़ी संख्या 54814, बाड़मेर-जोधपुर सवारी गाड़ी रेलसेवा जो दिनांक 01.10.25 से बाड़मेर से अपने निर्धारित समय से प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 23.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.30 बजे आगमन करेगी।
 
20. गाड़ी संख्या 54417, दिल्ली-रेवाड़ी सवारी गाड़ी रेलसेवा जो दिनांक 01.10.25 से दिल्ली से अपने निर्धारित समय से प्रस्थान करेगी, वह रेवाड़ी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 18.40 बजे के स्थान पर परिविर्तत समय 18.45 बजे आगमन करेगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: BJP MLA के पोस्टर पर कालिख पोतने से सियासी पारा गर्म, मेघवाल समाज में गुस्सा; एक्शन पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed