फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tractor driver murdered by miscreants

Jaipur: ट्रैक्टर चालक की बदमाशों ने की निर्मम हत्या, पुलिस ने जांच की शुरू

Tue, 24 Oct 2023 03:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Oct 2023 03:09 PM IST
सार

Jaipur: कालवाड़ में एक ट्रैक्टर चालक की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। चालक की हत्या पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 

विज्ञापन
Tractor driver murdered by miscreants
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में कालवाड़ स्थित अंकल होटल के पास ट्रैक्टर चालक रामलाल गुर्जर का कल रात 10:00 बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों से आपसी झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद वहां से बदमाश चले गए। फिर देर रात करीब 12:00 बजे बदमाशों ने रामलाल के ऊपर गंगा माता मंदिर के पास हमला कर दिया। इस हमले में रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

रामलाल को मारकर बदमाश वहां से भाग गए। फिर मौके से गुजर रहे एक युवक ने पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी।

अकेला था कमाने वाला

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कावटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। उधर, रात 1:00 बजे पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बता दें कि मृतक रामलाल गुर्जर कालवाड़ का रहने वाला था। उसके परिवार वाले हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि उनके घर में रामलाल गुर्जर ही केवल कमाने वाला था। परिवारजन ने कहा कि जब तक बदमाश पकड़े नहीं जाते, वह शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग हुए जमा

घटनास्थल से मृतक का घर करीब 5 किलोमीटर दूर था। सूचना मिलने पर रामलाल के परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में कालवाड़ थाने पहुंचे और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी झोटवाड़ा सुरेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि रामलाल इलाके में ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। सिर पर चोट लगने से रामलाल गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed