Jaipur: किन्नर सहित तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ा, सोने-चांदी के जेवरातों सहित लाखों का माल बरामद
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर IPS राशि डोगरा ने बताया कि शास्त्री नगर क्षेत्र में 1 मई की रात को सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ था। घर के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर की शास्त्री नगर पुलिस ने शनिवार को किन्नर सहित 3 नकबजनों को गिरफ्तार किया है। ये नकबजन रात में रेकी कर सूने मकानों में चोरियां करते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने की ज्वेलरी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नगदी बरामद की है।
यह है पूरा मामला
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर IPS राशि डोगरा ने बताया कि शास्त्री नगर क्षेत्र में 1 मई की रात को सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ था। घर के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर लिया।
लाखों का सामान बरामद
पुलिस ने एक टीम का गठन किया, जिसने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान जब्त किए गए हैं, जिसमें सोने के जेवरात, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कुल 1 लाख 17 हजार 800 रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नशे की लत के कारण वे लोग चोरी करते थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इन लोगों को किया गिरफ्तार
- सलोनी बानो उर्फ शाहरुख
- मोसिन उर्फ मोहसिन
- सोहेल उर्फ बिल्लू