{"_id":"67ee4ab9513cfe4a25099658","slug":"threat-to-bomb-jaipur-district-collectorate-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,सुरक्षा बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,सुरक्षा बढ़ाई गई
Thu, 03 Apr 2025 02:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:15 PM IST
सार
Bomb Threat: लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए जयपुर समेत पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर जिला कलेक्ट्रेट को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करा लिया गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और कलेक्ट्रेट के सभी कमरों की गहन तलाशी शुरू कर दी। सुबह 11:30 बजे जयपुर कलेक्टर की सरकारी आईडी पर यह धमकी भरा मेल देखा गया, जिसके तुरंत बाद जिला कलेक्टर ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सर्च ऑपरेशन के लिए टीमों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
20 फरवरी को एसएमएस मेडिकल कॉलेज को भी मिली थी धमकी
इससे पहले 20 फरवरी को जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि एसएमएस अस्पताल को मेल पर बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। यह धमकी कॉलेज के प्रिंसिपल की मेल आईडी पर भेजी गई थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इस पर तुरंत ध्यान नहीं दिया। 22 फरवरी की शाम को जब मेल खोला गया, तब इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
जयपुर में इससे पहले भी कई बार बम धमाकों की धमकियां मिल चुकी हैं। स्कूल, मॉल, होटल और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकियां दी गई थीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया था। हर बार घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
पढ़ें: प्रेमी करता था पत्नी से मोबाइल पर बात...गुस्साए पति ने काटा डाली नाक; पुलिस जांच में जुटी
4 अक्तूबर को 100 से अधिक एयरपोर्ट को मिली थी धमकी
4 अक्तूबर को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत देशभर के 100 से अधिक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी CISF की ऑफिशियल आईडी पर मेल के जरिए भेजी गई थी। मेल में लिखा था- "दुनिया के सबसे ताकतवर देशों से अकेले टक्कर लेते हैं। सब जगह होगा बूम...बूम... बूम।" जांच के बाद किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।