फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This will be Rajasthan's share in the PKC-ERCP agreement

PKC-ERCP समझौता: पेयजल 1744, औद्योगिक गलियारे के लिए 205...इतना MCM मिलेगा पानी, ये है राजस्थान की हिस्सेदारी

Tue, 11 Feb 2025 10:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Feb 2025 10:30 AM IST
सार

Rajasthan: जिस PKC-ERCP का समझौता राज्य सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा जुड़ा बताकर RTI में नहीं दिया। वह जलशक्ति मंत्रालय ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पेश कर दिया है। राजस्थान से राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने इसे लेकर सवाल पूछा था।

विज्ञापन
This will be Rajasthan's share in the PKC-ERCP agreement
घनश्याम तिवाड़ी, राज्यसभा सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में जिस PKC-ERCP के समझौते को लेकर सियासत गरमाई हुई है, उसे केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने राज्यसभा में टेबल कर दिया है। हालांकि राजस्थान में भजनलाल सरकार ने PKC-ERCP के समझौते को सूचना के अधिकार में यह कहकर देने से इंकार कर दिया था कि यह राष्ट्रीय  सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।

विज्ञापन


लेकिन राज्यसभा में सांसद घनश्याम तिवाड़ी के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में जल शक्ति मंत्रालय ने इस एमओयू की जानकारी दे दी है। इसमें राजस्थान को पेयजल के लिए 1744 एमसीएम, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीय कॉरिडोर को 205 एमसीएम और सिंचाई के लिए 1360 एमसीएम पानी देने की बात कही गई है।
विज्ञापन


हालांकि राजस्थान में कांग्रेस इस समझौते को सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर यह आरोप लगा रही है कि इसमें सिंचाई के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है, लेकिन राज्यसभा में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने जो जवाब पेश किया है, उसमें सिंचाई के लिए 2.5 लाख हैक्टेयर कमांड एरिया को 1360 एमक्यूएम पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। राजस्थान में फिलहाल 1.5 लाख हैक्टेयर कमांड एरिया है। पिछले साल 28 जनवरी को दिल्ली में PKC की प्लानिंग और DPR तैयार करने के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश और केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के बीच MOU हुआ था। इस योजना का नाम अब राम सेतु परियोजना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 दिसंबर को हुआ था 
राजस्थान, मध्यप्रदेश और भारत सरकार के बीच PKC-ERCP के लिए समझौता ज्ञापन पर 5 दिसंबर 2024 को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते के तहत राजस्थान को लगभग 3300 एमसीएम पानी मिलना है।

राजस्थान में इन 21 जिलों को पानी
झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, दौसा करौली, धौलपुर, भरतपुर, डीग, अलवर, खैरतल-तिजारा, कोटपुतली, बहरोड़, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, दूदू, अजमेर, ब्यावर केकड़ी। हालांकि नई सरकार में जिलों का पुनर्सीमांकन किए जाने के बाद इसमें दूदू, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण को फिर से जयपुर में मर्ज कर दिया गया है। गंगापुर सिटी का भी जिला के का स्टेटस खत्म कर दिया है।


एमपी को ये मिलेगा
6 लाख हैक्टेयर सिंचाई के लिए 1815 एमसीएम, 71 एमसीएम पेयजल के लिए जिसमें शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, सिहोर, गुना, रतलाम, मंदसौर, उज्जैन और मालवा क्षेत्र को शामिल करते हुए धार तथा देवास शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed