फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sukhdevsingh Murder MLA Diya Kumari demands high level investigation into Gogamedi murder case Sukhdevsingh Mu

Sukhdevsingh Murder: गोगामेड़ी हत्याकांड में MLA दीया ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग, कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा

Wed, 06 Dec 2023 01:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 01:26 PM IST
सार

Sukhdevsingh Murder Case: दीया कुमारी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से असफल रही। ये घटना भी उसी का परिणाम है।

विज्ञापन
Sukhdevsingh Murder MLA Diya Kumari demands high level investigation into Gogamedi murder case Sukhdevsingh Mu
दीया कुमारी ने गोगामेड़ी की हत्या को कांग्रेस की नाकामी का परिणाम बताया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर के विद्याधर विधानसभा क्षेत्र से हाल में निर्वाचित भाजपा विधायक दीया कुमारी ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना से बिल्कुल स्तब्ध हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। 

विज्ञापन


घटना की कड़ी निंदा करते हुए दीया कुमारी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से असफल रही और यह घटना भी उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह जी के सुरक्षा मांगने पर भी प्रदेश सरकार से उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसी घटना होने का अंदेशा भी जताया था। इसके बावजूद सरकार ने इस मामले में कुछ नहीं किया जो कि बहुत निंदनीय है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस राज के गत पांच वर्षों में गैंग वॉर जैसी घटनाएं आम बात हो चुकी हैं। प्रदेश में न आम आदमी सुरक्षित रहा और न ही महिलाएं। इसका नतीजा कांग्रेस सरकार को इन चुनावों के दौरान मिला, जहां जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीया कुमारी ने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक में लेकर आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। जब तक आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिलेगी, तब तक ऐसी वारदातें होती रहेंगी। दीया कुमारी ने युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मैंने राजस्थान पुलिस के डीजीपी और कमिश्नर से घटना को लेकर जानकारी ली है। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed