फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sukhdev Singh Murder: People Gather to Pay Homage Reaches Gogamedi Village for Last Rites

Sukhdev Singh murder: श्रद्धांजलि देने अंतिम यात्रा में पहुंचे लोग, गांव गोगामेड़ी में होगा अंतिम संस्कार

Thu, 07 Dec 2023 12:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 07 Dec 2023 12:53 PM IST
सार

Sukhdev Singh Last Rites: गुरुवार सुबह जयपुर के राजपूत सभा भवन में लाया गया सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर का गोगामेड़ी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Sukhdev Singh Murder: People Gather to Pay Homage Reaches Gogamedi Village for Last Rites
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार सुबह जयपुर के राजपूत सभा भवन में लाया गया सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर का गोगामेड़ी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राजपूत करणी सेना के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद विरोध-प्रदर्शन, उपद्रव और पत्नी शीला शेखावत से सहमति के बाद गुरुवार सुबह एसएमएस अस्पताल से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पर्थिव शरीर जयुपर के राजपूत सभा भवन लाया गया है। यहां सुखदेव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। अंतिम दर्शन के लिए बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से लोग राजपूत भवन में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे सुखदेव सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गोगामेड़ी ले जाया जाएगा। सुखदेव सिंह के अंतिम दर्शन यात्रा चौमू, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, चूरू, तारानगर, साहवा, भादरा होते हुए गोगामेड़ी पहुंचेगी। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

अंतिम दर्शन-श्रद्धांजलि यात्रा
राजपूत सभा भवन ( प्रातः 6:45 बजे)
भवानी निकेतन मुख्य द्वार ( 7:00)
चौमू  (7:45)
रींगस  (8:15)
सीकर  (8:45)
लक्ष्मणगढ़ (9:15)
फतेहपुर (9:45)
चूरू (10:15)
तारानगर (11:15)
साहवा (दोपहर 12:00)
भादरा (12:45)
निवास स्थल गोगामेड़ी (2:00)

बता दें कि मंगलवार को राजपूत करणी सेना के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर में ही तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी। गंभीर हालत में सुखदेव सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी। उनकी हत्या के बाद से प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन हुए और बंद का आह्वान किया गया। घटना के बाद राज्य में तनाव बढ़ गया है। जयपुर, जोधपुर, अलवर समेत कई जगहों से प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं। चूरू में सरकारी बस पर पथराव कर दिया गया। बुधवार  देर शाम गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद आज गुरुवार सुबह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर जयपुर के राजपूत सभा भवन रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed