फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Who is Naveen Shekhawat Know All Details in Hindi

Sukhdev Singh Murder: कौन है नवीन शेखावत, जो हमलावरों को सुखदेव तक ले गया, जानिए क्या है मर्डर से उसका कनेक्शन

Wed, 06 Dec 2023 11:03 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 06 Dec 2023 11:03 AM IST
सार

Sukhdev Singh Murder: बताया जा रहा है कि नवीन सिंह शेखावत सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का परिचित था, उसी के साथ हमलावर आए थे। दोनों हमलावर काले रंग की इसी स्कॉर्पियो में आए थे, जिसे नवीन सिंह शेखावत चलाकर लाया था। शायद यही वजह है कि तीनों की ठीक से जांच पड़ताल नहीं की गई, जो गोगामेड़ी की मौत की वजह बना।

विज्ञापन
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Who is Naveen Shekhawat Know All Details in Hindi
कौन है नवीन शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने के लिए शूटर धोखे के साथ अंदर घुसे थे। गोगामेड़ी के सीने और सिर में गोलियां उतारने वाले शूटर जयपुर के कपड़ा व्यापारी के साथ शादी का कार्ड देने के बहाने घर गए थे। कपड़ा व्यापारी नवीन के बुआ के बेटे की शादी होनी थी। इसी का इन्विटेशन देने वो गोगामेड़ी के घर गया था। दोनों शूटर भी उसी के साथ ही दोस्त बनकर गए थे, लेकिन शूटरों ने जाते समय नवीन की भी हत्या कर डाली।

विज्ञापन


विज्ञापन


ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि शूटरों के गोगामेड़ी से मिलवाने ले गए नवीन को शूटरों ने गोली क्यों मारी? पुलिस अब नवीन के मोबाइल और कॉल डिटेल की जांच कर उनके बीच कनेक्शन की पड़ताल कर रही है। पड़ताल में यह भी सामने आया कि पंजाब पुलिस ने करीब आठ महीने पहले ही गोगामेड़ी पर हमले की साजिश का अलर्ट राजस्थान पुलिस को भेज दिया था। अलर्ट मिलने के बाद भी पुलिस की हमले को रोकने और गोगामेड़ी को सुरक्षा देने में लापरवाही रही। नवीन शेखावत के रिश्तेदार ने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया कि नवीन सिंह शेखावत कोटपूतली के बोनावास गांव का रहने वाला था। उसका परिवार करीब 20 साल पहले गांव छोड़कर जयपुर में आ गया था। नवीन भी जयपुर में कपड़े का कारोबार करता था, वो अपने परिवार के साथ शाहपुरा में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करणी सेना से जुड़ा था नवीन
नवीन शेखावत श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना से जुड़ा हुआ था। उसकी करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से पहले से जान पहचान थी। कई बार नवीन के रिश्तेदार और गांव में भी गोगामेड़ी कार्यक्रमों में शरीक होने गया था। अंदर घुसने से पहले गार्ड ने भी नवीन से पूछताछ की थी। तब नवीन ने गार्ड को बताया कि वो शादी का कार्ड देने के लिए आया है। नवीन सिंह की गोगामेड़ी से पुरानी पहचान होने के चलते गार्ड ने भी उन्हें अंदर जाने दिया। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर श्री राजपूत करणी सेना के ऑफिस में ही तीनों सोफे पर बैठ गए। सुखदेव सिंह इस दौरान वहीं बैठे थे। नवीन शादी का कार्ड देने के लिए सुखदेव सिंह के बिलकुल पास वाले सोफे पर बैठ गया। दोनों शूटर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के ठीक सामने वाले सोफे पर बैठे थे। करीब पांच मिनट से नवीन और गोगामेड़ी के बीच बातचीत चल रही थी। इस दौरान गोगामेड़ी अपने मोबाइल में कुछ देख रहे थे।

गार्ड ने पुलिस को बताई हकीकत
पुलिस की पूछताछ में सिक्योरिटी गार्ड नरेंद्र ने कहा, नवीन शेखावत सुखदेव गोगामेड़ी से मिलने आया था, उसने गोगामेड़ी की किसी से फोन पर बात भी करवाई थी। उसके बाद सुखदेव गोगामेड़ी ने नवीन शेखावत को अंदर मिलने बुलाया, नवीन के साथ दो हमलावर भी अंदर गए, तभी हमलावरों ने नवीन और सुखदेव गोगामेड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। सुखदेव गोगामेड़ी के परिचित अजित को भी गोली मारी, बाहर निकलते समय हमलावरों ने गार्ड नरेंद्र पर भी फायरिंग कर दी थी। फायरिंग के बाद दो बदमाश भागते हुए एक गली से निकले और एक कार को रोककर लूटने का प्रयास किया। उसने ड्राइवर को पिस्तौल दिखाई तो ड्राइवर कार को भगा ले गया। इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार को बदमाशों ने निशाना बनाया। स्कूटी सवार को गोली मारकर घायल कर दिया और स्कूटी लेकर फरार हो गया। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची।


पांच हजार रुपये में किराए पर ली थी स्कॉर्पियो
पुलिस की शुरुआती जांच में आया कि नवीन ने 30 नवंबर को मालवीय नगर से रेंट पर गाड़ी देने वाले इमरान से पांच हजार रुपये किराए पर स्कॉर्पियो ली थी। पांच दिसंबर दोपहर 12:30 बजे तक नवीन स्कॉर्पियो लेकर अकेला घूमता नजर आया था। वैशाली नगर स्थित नर्सरी सर्किल के पास महज दो मिनट के लिए स्कॉर्पियो बंद हुई थी। इसके बाद दोबारा वहां से रवाना होकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर के बाहर रुकी थी। यह सब पुलिस को स्कॉर्पियो में लगे जीपीएस सिस्टम से पता चली।

पंजाब पुलिस ने गोगामेड़ी पर हमले का अलर्ट भेजा था
लॉरेंस विश्नोई गैग का गैंगस्टर संपत नेहरा पंजाब की भटिंडा जेल में बंद है। पंजाब पुलिस को जेल से सूचना मिली कि लॉरेंस विश्नोई गैंग गोगामेड़ी को मारने की साजिश बना रही है। पंजाब पुलिस ने यह सूचना मिलते ही राजस्थान पुलिस एंटी टेरिस्ट सेल को सूचना दी थी कि संपत नेहरा गोगामेड़ी को मरवाने के लिए एके-47 अरेंज करवा रहा है। इस पर राजस्थान आतंकवाद निरोधक दस्ता के डीआईजी अंशुमान भोमिया ने 14 मार्च को एसओजी को गोगामेड़ी पर हमले की साजिश का अलर्ट भेजा था। अलर्ट मिलने के बाद भी पुलिस की हमले को रोकने और गोगामेड़ी को सुरक्षा देने में लापरवाही रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed