फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Student Protest Erupts at Rajasthan University, Controller of Examination surrounded; 7-Day Ultimatum Issued

राजस्थान विश्वविद्यालय में बवाल: छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव; सुधार न होने पर करेंगे आंदोलन

Wed, 06 May 2026 04:55 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 04:55 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर स्थित राजस्थान विश्विद्यालय में परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। मांगें नहीं मानी गईं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Student Protest Erupts at Rajasthan University, Controller of Examination surrounded; 7-Day Ultimatum Issued
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के राजस्थान विश्विद्यालय में परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ी के आरोप को लेकर छात्रों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। बड़ी संख्या में छात्रों ने एकजुट होकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि हाल ही में घोषित परिणामों में गंभीर त्रुटियां और अनियमितताएं सामने आई हैं, जिससे उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता आईराज सिंह भाटी ने प्रशासन पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि परिणामों में किसी भी प्रकार की धांधली अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द त्रुटियों को ठीक नहीं किया गया, तो छात्र व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। भाटी ने कहा कि यह सिर्फ एक विश्वविद्यालय का मुद्दा नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासन को 7 दिन का स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है। इस अवधि के भीतर यदि परिणामों में सुधार नहीं किया गया, तो विश्वविद्यालय परिसर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले को शांत करने के लिए समय मांगा गया है, लेकिन छात्रों ने साफ कर दिया है कि इस बार वे किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं करेंगे।


पढ़ें- Jaipur News: निर्माणाधीन मकान के टैंक में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, दो परिवारों में मचा कोहराम



इसी बीच छात्रों ने एक और अहम मुद्दा उठाते हुए क्लासरूम में एयर कंडीशनर (AC) की मांग को भी जोर-शोर से रखा। भीषण गर्मी के चलते छात्रों का कहना है कि जब प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और स्टाफ रूम में AC की सुविधा उपलब्ध है, तो छात्रों को इससे वंचित रखना भेदभावपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि क्लासरूम में भी जल्द से जल्द AC या कम से कम बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन में मधुसूदन शर्मा, अरविंद नागल, अभिषेक, कुश यादव, अर्जुन जायसवाल, उमेश मीणा, आदित्य शर्मा, शुभम और आशीष बल सहित सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। छात्रों के तेवरों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि यदि प्रशासन ने समय रहते समाधान नहीं किया, तो आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय में बड़ा छात्र आंदोलन देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed