{"_id":"650440976fe37cd0be019129","slug":"strike-of-petroleum-dealers-association-in-rajasthan-postponed-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की हड़ताल स्थगित; सरकार ने हाई पावर कमेटी गठित करने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की हड़ताल स्थगित; सरकार ने हाई पावर कमेटी गठित करने का दिया आश्वासन
Fri, 15 Sep 2023 05:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 15 Sep 2023 05:01 PM IST
सार
पेट्रोल पंप की अनिश्चितकालीन हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। सरकार से वार्ता के बाद लिया गया निर्णय। सरकार ने हाई पावर कमेटी गठित करने का दिया आश्वासन।
विज्ञापन
पेट्रलियम डीलर एसोसिएशन की हड़ताल स्थगित।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पिछले तीन दिन से जारी पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल स्थगित हो गई है। प्रदेश के खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजस्थान पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता के बाद पेट्रोल पंप की अनिश्चितकालीन हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से खाद्य व आपूर्ति मंत्री खाचरियावास ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन को वार्ता में आश्वस्त किया है कि एक हाई पावर कमेटी का गठन किया जाएगा और कमेटी प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर लग रहे वैट और टैक्स की समीक्षा कर उचित सिफारिश देगी। कमेटी की अनुशंसा पर राज्य सरकार निर्णय करेगी।
विज्ञापन
राजस्थान के 6700 पेट्रोल पंप हड़ताल के चलते बंद थे। इन पंपों से किसी को भी पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा था। ऐसा इसलिए था, क्योंकि राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था, जिसके समर्थन में सभी पंप संचालक उतर आए थे।
विज्ञापन