फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Story of Chandrashekhar who stood behind Bhajanlal Sharma who became Chief Minister

Rajasthan Politics: सीएम बने भजनलाल शर्मा के पीछे है किसका हाथ, जानिए पर्दे के पीछे रहकर किसने खिलाया कमल

Sat, 16 Dec 2023 11:28 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 16 Dec 2023 11:28 AM IST
सार

Rajasthan Politics: सांगानेर से पहली बार जीत कर आए विधायक भजनलाल शर्मा जोकि भाजपा के वर्तमान में प्रदेश महामंत्री हैं। भजनलाल शर्मा 2016 से लगातार प्रदेश महामंत्री हैं। उन्होंने राजस्थान भाजपा के चार अध्यक्षों के साथ काम किया है। सबसे पहले उनको 2016 में महामंत्री बनाया गया था, जब अशोक परनामी प्रदेश अध्यक्ष बने उनके कार्यकाल में महामंत्री रहे। उसके बाद मदन लाल सैनी अध्यक्ष बने, तब भी भजनलाल शर्मा महामंत्री रहे, लेकिन उनके निधन के बाद जब डॉक्टर सतीश पूनिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो उनके भी कार्यकाल में महामंत्री उनको रिपीट किया गया।उन्होंने लगातार संगठन के महामंत्री रूप में काम किया, जब सीपी जोशी प्रदेश अध्यक्ष बने तब भी भजनलाल को महामंत्री बनाया गया।

विज्ञापन
Story of Chandrashekhar who stood behind Bhajanlal Sharma who became Chief Minister
संगठन महामंत्री चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

48 हजार से ज्यादा मतों से भजनलाल शर्मा चुनाव जीते और उसके बाद अचानक से जब विधायक दल की बैठक हो रही थी तब सबसे आखिरी पंक्ति में बैठने वाले भजनलाल शर्मा को राजस्थान के मुख्यमंत्री का ताज पहनाया गया। इन सब के पीछे किस व्यक्ति की रणनीति थी, उस व्यक्ति की रणनीति को समझना जरूरी है और किस तरह से रणनीति बनाई गई, इसे भी समझना जरूरी है।

विज्ञापन


बता दें कि जब राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार थी, राजस्थान में बीजेपी के संगठन महामंत्री को बदल गया था। यहां पर चंद्रशेखर के रूप में नए महामंत्री की नियुक्ति हुई थी। चंद्रशेखर को ग्रास रूट पर संगठन के लिए काम करते हुए उत्तर प्रदेश में काफी समय हो गया था। चंद्रशेखर सितंबर 2017 से राजस्थान में काम कर रहे हैं। चंद्रशेखर आरएसएस के प्रचारक हैं और उनके प्रयासों से साल 2018 में लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। इसके बाद अब विधानसभा चुनाव में उन्होंने पूरा पासा पलट दिया है।

विज्ञापन

एक-एक कार्यकर्ता से की मुलाकात
जब राजस्थान में चंद्रशेखर की नियुक्ति हुई तब उन्होंने यहां की रणनीति को समझने को लिए पूरी तरह से जुट गए थे। लगातार उन्होंने राजस्थान बीजेपी कार्यालय में रहकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इतना ही नहीं जो कार्यकर्ता अध्यक्ष से नहीं मिल सकते थे, जिनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था, उन सभी कार्यकर्ताओं से चंद्रशेखर मिलते थे। वो उनकी एक-एक बात को सुनते थे, जिस कार्यकर्ता की कोई भी समस्या होती थी, चंद्रशेखर उसका समाधान भी करते थे। यहां तक की प्रदेश अध्यक्ष से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को निर्देशित भी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन




बीजेपी को मजबूत बनाना है
चंद्रशेखर ने यह तय किया था कि बीजेपी को मजबूत किया जाए। बीजेपी के कार्यकर्ताओं को वहां पर मजबूत किया जाए। जहां से मतदाताओं को बुलाया जाता है, जो डेडिकेट कार्यकर्ता हैं, उनकी सुनवाई चंद्रशेखर ने की। संगठन महामंत्री के रूप में चंद्रशेखर ने जो काम किया वह ऐतिहासिक रहा है। चंद्रशेखर राजस्थान में सबसे बड़े संगठनकर्ता के रूप में उभर कर निकले और उन्होंने यहां से सीधी रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को दी।


भजनलाल को बखूबी जानते थे चंद्रशेखर
आज भजनलाल शर्मा की जो कार्य प्रणाली है उनकी जो मेहनत है, परिश्रम है, उसे चंद्रशेखर बखूबी जानते हैं। चंद्रशेखर ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा तक भी पहुंचाई। जब राजस्थान में भाजपा विपक्ष में थी तब से लेकर अब तक जितनी भी सभा, चाहे वो प्रधानमंत्री की हो, गृहमंत्री अमित शाह की हो इन सारी सभाओं को मैनेज करने का काम चंद्रशेखर के साथ भजनलाल शर्मा ने किया। 

राजस्थान के बनकर निकले सिरमौर 
जब पूरे भाजपा नेता मंडल एक दूसरे को अपने रास्ते से हटाने में लगे हुए थे, तब भजन लाल शर्मा चंद्रशेखर के कहने पर सिर्फ पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए थे। कहा जाता है कि भजनलाल शर्मा को किसी भी इनाम की लालसा नहीं थी और ना कभी चंद्रशेखर ने किसी इनाम की चर्चा भजनलाल के साथ की थी। चुनाव के बाद जब चंद्रशेखर से उनकी राय मांगी गई तो उन्होंने अपनी राय प्रस्तुत करते हुए भजनलाल का नाम आगे कर दिया और भजन लाल तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा राजस्थान के सिरमौर बनकर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed