फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Stir in Rajasthan politics before Sachin Pilot's press conference

Rajasthan election: गठबंधन या नई पार्टी? क्या होगा अगल कदम, पायलट के इस फैसले से सियासी गलियारों में हलचल

Sun, 09 Apr 2023 09:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Apr 2023 09:01 AM IST
सार

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार सचिन पायलट कांग्रेस आलाकमान से निरंतर न्याय की गुहार लगाते हुए नजर आए हैं, परंतु कोई फैसला अभी तक नहीं हुआ है। एसे में पायलट की रविवार सुबह होने वाली प्रेस कांफ्रेंस बहुत महत्वपूर्ण हो जा जाती है। 

विज्ञापन
Stir in Rajasthan politics before Sachin Pilot's press conference
सचिन पायलट रायपुर पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्थान में चुनावी माहौल और पार्टियों में खींचतान के बीच सचिन पायलट के प्रेस वार्ता के कार्यक्रम ने सबको हलचल में डाल दिया है। रविवार को सुबह 11 बजे सचिन प्रेस वार्ता करेंगे। देखना ये है कि इस प्रेस मीट के पीछे का माजरा क्या है।  

विज्ञापन


बता दें सचिन पायलट के हर कदम पर राजस्थान के लोगों की नजरें लगी हुई हैं। पायलट को लेकर बेनीवाल और 'आप' दोनों ही बेकरार हैं कि पायलट उनका दामन थामें, जिसके चलते आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने एक दिन पहले ही पायलट को कांग्रेस छोड़ नई पार्टी बनाने की बात कही। साथ ही उनसे गठबंधन करने का ऑफर भी दे डाला था।
विज्ञापन


सियासी गलियारों में हनुमान बेनीवाल की आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान मुलाकात की चर्चा अभी चल ही रही थी। इसी बीच उनके पायलट पर बयान से सियासत और गरमा गई। इसी बीच अब सचिन पायलट रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं। पायलट की इस प्रेस कांफ्रेंस को लेकर कांग्रेस में भी हलचल पैदा हो गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि पायलट मीडिया के साथ किस मुद्दे पर बात करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed