{"_id":"69da299e6b69cf329c094a40","slug":"sp-chief-akhilesh-makes-big-claim-says-pda-alliance-will-form-government-in-2027-raises-questions-over-sir-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: सपा सुप्रीमो अखिलेश का बड़ा दावा, बोले- 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार; एसआईआर पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: सपा सुप्रीमो अखिलेश का बड़ा दावा, बोले- 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार; एसआईआर पर उठाए सवाल
Sat, 11 Apr 2026 04:30 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:30 PM IST
सार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जयपुर में साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीडीए गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। साथ ही उन्होंने भाजपा पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए और काशी के विकास तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों जयपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए गठबंधन इस बार निर्णायक भूमिका निभाएगा और प्रदेश की सत्ता की चाबी उन्हीं के हाथ में होगी। उनका कहना है कि यह सामाजिक समीकरण भाजपा को सत्ता से बाहर करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में मजबूत बताते हुए भाजपा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
एसआईआर पर उठाए सवाल
मतदाता सूची संशोधन को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव प्रक्रिया पर सवालों की झड़ी लगा दी। उनका आरोप था कि शुद्धीकरण के नाम पर उनके समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं और मताधिकार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी उंगली उठाते हुए तंज कसा कि अगर इसी तरह वोट काटे गए, तो जनता सरकार का ही शुद्धीकरण कर देगी।
विज्ञापन
नकली संतों के खिलाफ लड़ रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
भारतीय समाज की मिली-जुली संस्कृति को देश की असली पहचान बताते हुए अखिलेश ने कहा कि इतिहास से सकारात्मक सीख लेनी चाहिए। सामंजस्य और सौहार्द के बिना समाज में अमन-चैन संभव नहीं है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि वे नकली संतों के खिलाफ लड़ रहे हैं और समाजवादी पार्टी उनका सम्मान करती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चुनाव नतीजों से पहले खाटू श्याम बाबा की शरण में पहुंचे हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- 100 सीटें लाएंगे
काशी के विकास कार्यों पर सवाल उठाए
राष्ट्रीय राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की चर्चाओं का जिक्र किया। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट और काशी के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्योटो बनाने का वादा हवा हो गया। उन्होंने मेट्रो परियोजना ठप होने और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया। फिल्म धुरंधर और नोटबंदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा काल्पनिक बातों को हकीकत की तरह पेश करती है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए यह भी जोड़ा कि प्रदेश में रोज गांजा पकड़ा जाता है, लेकिन यह कहां जाता है, यह रहस्य बना हुआ है और शायद भविष्य में इस पर कोई ओटीटी सीरीज भी आ जाए।