फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   SMS Hospital created a new record by performing the first complex surgery in the country

Rajasthan: देश में पहली जटिल सर्जरी कर रचा नया कीर्तिमान, एसएमएस अस्पताल में महिला की बचाई गई जान

Thu, 05 Sep 2024 09:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 05 Sep 2024 09:55 AM IST
सार

Rajasthan: एसएमएस अस्पताल में देश की पहली जटिल सर्जरी सीटीवीएस विभाग ने 69 वर्षीय मीरा देवी सफलतापूर्वक की गई। जो पिछले दो वर्षों से छाती में दर्द और सांस फूलने की समस्याओं से जूझ रही थीं।
 

विज्ञापन
SMS Hospital created a new record by performing the first complex surgery in the country
एसएमएस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीटीवीएस विभाग में जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनके हृदय के दो प्रमुख वाल्व, मिट्रल और एओरटिक वाल्व, गंभीर रूप से खराब हो चुके थे। इसके साथ ही, हार्ट को खून पहुंचाने वाली धमनी में ब्लॉकेज और हार्ट से निकलने वाली मुख्य धमनी में फुलाव (एओर्टिक रूट डाइलेटेशन) भी पाया गया, जिससे उनकी स्थिति और गंभीर हो गई थी। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव देवगढ़ा की देखरेख में मीरा देवी की बेंटल प्रक्रिया द्वारा सर्जरी की गई, जो हृदय और महाधमनी की समस्याओं को ठीक करने के लिए की जाती है। इस सर्जरी के दौरान हार्ट के वाल्व और मुख्य धमनी की मरम्मत की गई, जिससे हृदय से शरीर के बाकी हिस्सों तक ऑक्सीजन युक्त रक्त का प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

  
दुर्लभ रक्त होने पर भी 6 घंटे तक चला ऑपरेशन
सर्जरी में लगभग 5-6 घंटे का समय लगा और मरीज को तीन यूनिट रक्त चढ़ाया गया। दिलचस्प बात यह है कि मीरा देवी का रक्त समूह बॉम्बे ब्लड ग्रुप था, जो कि अत्यंत दुर्लभ होता है। ऑपरेशन के बाद, उन्हें तीन दिन तक गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया और सात दिनों के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


यह रही टीम 
इस जटिल सर्जरी को अंजाम देने वाली टीम में प्रमुख सर्जन डॉ. संजीव देवगढ़ा (एचओडी), डॉ. केके मावर, डॉ. जमना राम, डॉ. वक्ताराम चौधरी, डॉ. चैत्य शाह, डॉ. केशा शाह, और डॉ. उत्सव नंदवाना शामिल थे। साथ ही, एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अंशुल गुप्ता और डॉ. दीपीका सैनी, परफ्यूजिनिस्ट यामिनी शामिल रही। इस महत्वपूर्ण सर्जरी ने न केवल मरीज की जान बचाई, बल्कि एसएमएस अस्पताल को चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। यह सर्जरी देश के स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज की जाएगी, जिससे अन्य अस्पतालों को भी जटिल हृदय रोगों के इलाज के लिए प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम विधानसभा क्षेत्र में बनेगा 150 बेड का जिला अस्पताल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के लिए बड़ी खबर है। सांगानेर के सैटेलाइट अस्पताल को जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति जारी की गई है। यह अस्पताल अब 50 की जगह 150 बेड का होगा, जिसमें 91 नए पद सृजित किए गए हैं। इन पदों में वरिष्ठ और कनिष्ठ विशेषज्ञ, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर और लैब टैक्नीशियन शामिल हैं। इस क्रमोन्नति से सांगानेर के लोगों को एक ही छत के नीचे मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार ने इस अस्पताल के भवन निर्माण के लिए 9424 लाख रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें 5348 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। बाकी 4076 लाख रुपये की स्वीकृति डीपीआर तैयार होने के बाद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed