{"_id":"664ecf0eff62be60270f8d7e","slug":"signs-of-change-in-bureaucracy-in-rajasthan-before-the-budget-transfers-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बजट से पहले ब्यूरोक्रेसी में बदलाव के संकेत, आचार संहिता खत्म होते ही जारी होगी तबादलों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बजट से पहले ब्यूरोक्रेसी में बदलाव के संकेत, आचार संहिता खत्म होते ही जारी होगी तबादलों की सूची
Thu, 23 May 2024 10:37 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 23 May 2024 10:37 AM IST
सार
सरकार ने एसीबी की '17 ए' के जांच के लंबित प्रकरणों को मंजूरी देने की तैयारी कर ली है। इसमें अखिल अरोड़ा के खिलाफ भी जांच की अनुमति पेंडिंग है। ऐसे में यदि एसीबी को जांच की अनुमति दे दी जाती है तो वित्त विभाग जैसे बड़े महकमें में उनका रहना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में जुलाई में आने वाले फुल बजट से पहले ब्यूरोक्रेसी के बड़े चेहरे बदले जाएंगे। प्रदेश में आचार संहिता खत्म होते ही सीनियर आईएएस अफसरों ताबदलों की सूची जारी कर दी जाएगी। खास बात यह है कि इसमें वित्त विभाग का चेहरा भी बदला जा सकता है, जिसकी संभावना सबसे ज्यादा जताई जा रही है।
विज्ञापन
इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि सरकार ने एसीबी की '17 ए' के जांच के लंबित प्रकरणों को मंजूरी देने की तैयारी कर ली है। इसमें अखिल अरोड़ा के खिलाफ भी जांच की अनुमति पेंडिंग है। ऐसे में यदि एसीबी को जांच की अनुमति दे दी जाती है तो वित्त विभाग जैसे बड़े महकमें में उनका रहना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
राजस्थान में 4 जून को आचार संहिता हटने के साथ ही प्रदेश में बड़ा ब्यूरोक्रेटिक रिशफल होना है। इसमें कई बड़े आईएएस अफसरों को इधर-उधर किया जाना है। गौरतलब है कि डीओपी, होम, फाइनेंस जैसे बड़े महकमों में सरकार आने के बाद सीनियर अफसर नहीं बदले गए। इसलिए लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के साथ ही राजस्थान में बड़ा बदलाव होगा।
विज्ञापन