{"_id":"66e94e8e6b96384697037baa","slug":"shramdaan-and-sanitation-equipment-distribution-program-on-pm-modi-s-birthday-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: पीएम मोदी के जन्मदिन पर श्रमदान और स्वच्छता उपकरण वितरण कार्यक्रम, 100 दिन की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: पीएम मोदी के जन्मदिन पर श्रमदान और स्वच्छता उपकरण वितरण कार्यक्रम, 100 दिन की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी
Tue, 17 Sep 2024 03:10 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:10 PM IST
सार
Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर श्रमदान और सफाई उपकरण वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम अलसुबह मालवीय नगर पुलिया के नीचे आयोजित किया गया।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "दुनिया के सबसे बड़े नेता" के रूप में संबोधित किया और कहा, "उन्होंने राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी है। मैं उन्हें इस खास अवसर पर शुभकामनाएं देना चाहता हूं।" मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सामाजिक अभियानों की सराहना करते हुए स्वच्छता अभियान की प्रदेशभर में शुरुआत की घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमने पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान का आगाज किया है, जो लगातार चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियानों, जैसे स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, और 'एक पेड़ माँ के नाम' को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया जाएगा।"
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शर्मा ने राजस्थान की जनता से प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए अभियानों को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता मिलकर इन अभियानों को पूरा करेगी और स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अग्रसर रहेगी।
विज्ञापन