फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Shardiya Navratri 2023: Navratri starts from today

Navratri 2023: आज से नौ दिन रहेगा माता के नवरात्र का उत्सव; शुरू होंगे शुभ कार्य, इस बार बन रहा दुर्लभ संयोग

Sun, 15 Oct 2023 08:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 15 Oct 2023 08:39 AM IST
सार

आज से नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि शुरू हो गया है। नवरात्र के साथ ही आज से सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। नवरात्र के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालु राजस्थान के शक्तिपीठों और मंदिरों में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023: Navratri starts from today
शारदीय नवरात्र 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Navratri 2023: पितरपक्ष के समापन के बाद आज से अच्छे दिन की शुरुआत हो गई है। आज से नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि शुरू हो गया है। नवरात्र के साथ ही आज से सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। नवरात्र के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालु राजस्थान के शक्तिपीठों और मंदिरों में पहुंच रहे हैं। सीकर में भी शक्तिपीठ जीणमाता, शाकम्भरी सहित सभी मंदिर में मां जगदम्बे की उपासना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज सुबह से ही घटस्थापना के साथ ही मां दुर्गा की शैलपुत्री का पूजन किया गया। नवरात्र के साथ ही बाजारों में भी चहल पहल देखी जा रही है।

विज्ञापन


शक्तिपीठ जीणमाता में उमड़ी भीड़
सीकर में मौजूद शक्तिपीठ जीणमाता और नजदीकी शाकम्भरी में नवरात्र में मेला लगता है। यहां लाखों की तादात में श्रद्धालु पहुंचते हैं। राजस्थान और हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भक्त माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। साथ ही साथ जिले भर में सैकड़ों जगह सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव और डांडिया और गरबा का आयोजन किया जाएगा। यानी 9 दिन तक सीकर पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आएगा। 
विज्ञापन


ज्यादा बारिश के योग 
शास्त्रों की मान्यता है कि नवरात्रि में जब देवी हाथी पर सवार होकर आती हैं, तब ज्यादा बारिश के योग बनते हैं। देवी भागवत पुराण के अनुसार महालया के दिन जब पितृगण धरती से लौटते हैं, तब मां दुर्गा अपने परिवार और गणों के साथ पृथ्वी पर आती हैं। उस दिन से ही नवरात्र शुरू हो जाते हैं। माता हर बार अलग-अलग वाहनों से आती हैं। 30 साल बाद इस वर्ष दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। इस बार शारदीय नवरात्रि पर बुधादित्य योग, शश राजयोग और भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस बार शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिनों का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed