फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Shakti Vandan program at the official residence of former Chief Minister Vasundhara Raje

Jaipur: शक्ति वंदन कार्यक्रम में दिखा वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन; बोलीं- राजस्थान से कहीं नहीं जाऊंगी

Sat, 23 Sep 2023 08:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Sep 2023 08:59 PM IST
सार

बीजेपी की परिवर्तन यात्राओं से दूर रहने वाली पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को अपने सरकारी आवास 13 सिविल लाइन पर महिलाओं के लिए शक्ति वंदन और रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया।

विज्ञापन
Shakti Vandan program at the official residence of former Chief Minister Vasundhara Raje
राजे के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ी महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीजेपी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सरकारी आवास पर शनिवार को शक्ति वंदन और रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सीएम राजे ने कार्यक्रम में आई महिलाओं से कहा कि आपके अटूट बंधन और शक्ति की वजह से मैं राजस्थान से कहीं नहीं जाऊंगी। आपकी सेवा करूंगी, आपके साथ रहूंगी। आपकी आवाज, आपके साथ उठाने की कोशिश में कहीं कमी नहीं छोड़ूंगी। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का यह सम्बोधन बीजेपी और जनता खासकर आधी आबादी के लिए बड़ा सियासी संदेश माना जा रहा है। 

विज्ञापन


बीजेपी की परिवर्तन यात्राओं से दूर रहने वाली पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को अपने सरकारी आवास 13 सिविल लाइन पर महिलाओं के लिए शक्ति वंदन और रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां पहुंचीं। महिलाओं की उमड़ी भीड़ का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सीएम राजे का सरकारी आवास का परिसर पूरी तरह महिलाओं से भर गया। वहां तिल भर की जगह भी नहीं बची। इससे कहीं ज्यादा तादाद में महिलाएं सरकारी आवास के बाहर पहुंच गईं। महिलाओं की इस तरह उमड़ी भीड़ को देखकर साफ लग रहा था कि यह पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की लोकप्रियता तो थी ही, लेकिन साथ ही उनका शक्ति प्रदर्शन भी था। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में महिलाएं लोकगीतों पर जमकर थिरकीं। इस दौरान बीजेपी की लोकप्रियता का गाना भी बजा, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी से लेकर वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे गए। इसके साथ ही पूर्व सीएम वसुंधराजे की प्रशंसा की गई कि उनके नेतृत्व में राजस्थान अभूतपूर्व विकास किया। महिलाओं ने पूर्व सीएम राजे की कलाई पर राखी और रक्षा सूत्र बांधे तथा साफा गुलदस्ता भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




रक्षासूत्र मेरे लिए सुरक्षा कवच 
इधर, महिलाओं के बीच पहुंचीं पूर्व सीएम राजे ने कहा कि रक्षासूत्र यूं तो कच्चा धागा है, पर मज़बूत और अटूट है। मेरे लिए सुरक्षा कवच है। इसमें राजस्थान की संपूर्ण महिलाओं की शक्ति है, जो मुझे हर मुश्किल को पार करने का हौसला देगा। प्रदेशवासियों की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इतना ही नहीं राजे ने साफ किया कि इसके अटूट बंधन से राजस्थान से कहीं नहीं जाउंगी, आपके साथ रहूंगी, आपकी आवाज आपके साथ उठाने की कोशिश करूंगी।  

आधी आबादी को आवाज उठाने का किया आह्वान
पूर्व सीएम राजे ने कहा कि दो जातियां हैं, जिनमें एक पुरुष तथा दूसरी महिला जाति है। हमारी जाति है, उसकी गिनती करो तो आधी शक्ति हमारी महिलाएं ही हैं। हर राजस्थानी के लिए हक की लड़ाई लड़नी है। आधी आबादी को अपनी ताकत समझनी होगी। हम सब लोग एक हो जाएंगे तो आपको आगे दिक्कत नहीं होगी। मैं हमेशा कोशिश कर रही हूं कि आप लोगों ने जितना मुझे साथ दिया है। उतना मैं लौटाने की कोशिश करूं।  

श्रीकृष्ण आएंगे मदद को? 
पूर्व सीएम राजे ने आधी आबादी की शक्ति की वजह से राजस्थान से कहीं नहीं जाउंगाी। उन्होंने महाभारत की द्रौपदी चीरण हरण की कहानी सुनाते हुए कहा कि मदद के लिए श्रीकृष्ण आएंगे। कहानी महाभारत कि कहानी है कि सुदर्शन चक्र से श्रीकृष्ण की उंगुली कट गई, उसमें खून बहने लगा, तो द्रोपदी ने पट्टी बांध, जिससे खून रुक गया। श्रीकृष्ण ने वर दिया कि जब भी तुमको मेरी ज्यादा जरूरत हो तब याद करना मैं आ जाउंगा। इसके बाद द्रोपदी कौरवों से घिर गई थी, उसके साथ बदसलूकी करने लगे थे। जब उसने भगवान को याद किया। अभी कृष्ण यह समय है, अभी नहीं बचाओगे तो कब बचाओगे। सबने मजाक किया कि कहां आने वाला है कृष्ण। उसकी भक्ति सच्ची थी, कृष्ण वहीं के वहीं पहुंच गए और मदद की। मैं सिर्फ इतना ही आज के दिन कहने वाली हूं कि हम सबको यह याद रखने की जरूरत है कि याद रखो भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है। 


महिला बिल पर पीएम मोदी का जताया आभार 
इसके बाद आखिर में पूर्व सीएम राजे ने महिला शक्ति वंदन बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जाताया। पूर्व सीएम कहा कि मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि मातृशक्ति की भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र के नव निर्माण की कल्पना अधूरी है। महिला बिल के लिए चौदह-पंद्रह सालों से लड़ रहे थे, हम सब की ओर पीएम की ओर धन्यावाद हमारी मुसीबतों से दूर कर दिया। भीड़ पर राजे ने यह भी कहा कि यहां मौजूद महिलाओं का जोश देख कर यह तय है कि नारी शक्ति का यह प्रवाह राजस्थान की महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को बहा कर ले जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed