{"_id":"6a57b167a6c2452a47013846","slug":"secretariat-employees-union-election-vivek-chaudhary-elected-president-defeated-harshit-sharma-by-379-votes-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय कर्मचारी संघ चुनाव: विवेक चौधरी बने अध्यक्ष, हर्षित शर्मा को 379 मतों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय कर्मचारी संघ चुनाव: विवेक चौधरी बने अध्यक्ष, हर्षित शर्मा को 379 मतों से हराया
Wed, 15 Jul 2026 09:42 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:42 PM IST
सार
मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी के.आर. मीणा ने विवेक चौधरी को वर्ष 2026-27 के लिए राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
जीत के बाद जश्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। कर्मचारियों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कड़े मुकाबले में विवेक चौधरी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हर्षित शर्मा को 379 मतों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
चुनाव में कुल 1,482 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 1,399 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में विवेक चौधरी को 872 मत मिले, जबकि हर्षित शर्मा को 493 मत प्राप्त हुए। शेष मत अन्य प्रत्याशियों अथवा अवैध मतों के खाते में गए।
विज्ञापन
मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी के.आर. मीणा ने विवेक चौधरी को वर्ष 2026-27 के लिए राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
पढ़ें: 'राजनीति में प्रतिशोध की भावना बढ़ रही, संवाद का स्तर गिरा रहा है': अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बोलीं वसुंधरा
जीत की घोषणा के बाद सचिवालय परिसर में कर्मचारियों ने विवेक चौधरी का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस दौरान चौधरी ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और उनका शीघ्र समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सचिवालय कर्मचारी संघ कर्मचारियों के अधिकारों और सेवा संबंधी मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाता है, ऐसे में नए अध्यक्ष के सामने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समाधान की चुनौती रहेगी।