{"_id":"67355ecad546ca4b3e075107","slug":"sdm-slapping-scandal-naresh-meena-absconding-wrote-on-x-neither-were-afraid-nor-will-they-be-afraid-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"SDM थप्पड़ कांड: समरावता में नरेश मीणा गिरफ्तार, बोले- भागना मेरा कैरेक्टर नहीं, समर्थकों ने हिंसा और आगजनी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SDM थप्पड़ कांड: समरावता में नरेश मीणा गिरफ्तार, बोले- भागना मेरा कैरेक्टर नहीं, समर्थकों ने हिंसा और आगजनी की
Thu, 14 Nov 2024 01:54 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:54 PM IST
सार
Naresh Meena: मतदान के दौरान समरावता में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीणा समर्थकों के हंगामे के बीच कल बुधवार को फरार हो गया था। उसके समर्थकों ने जमकर हिंसा और आगजनी की थी।
विज्ञापन
मतदान के दौरान नरेश ने एसडीएम को मारा था थप्पड़।
- फोटो : Rajasthan SDM Slap Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan SDM Slap Case: राजस्थान के टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर बीते दिन हुए मतदान के दौरान कांग्रेस के बागी नेता और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। जिससे बाद इलाके में हिंसा भड़क गई थी। आज गुरुवार को पुलिस ने आरोपी नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले सुबह करीब 10 बजे नरेश मीणा समरावता पहुंचा था और सोशल मीडिया पर लाइव कर मीडिया से बात की भी थी। इस दौरान उसने कहा कि मैं गिरफ्तारी देने के लिए यहां पहुंचा हूं, लेकिन पुलिस यहां नहीं है। मैं पुलिस से भागा नहीं था, यह मेरा कैरेक्टर नहीं है। पुलिसवाले ही यहां से भागे थे। नरेश मीणा ने आरोप लगाया कि उनके धरने में शामिल लोगों के लिए बाहर से खाना आया था। पुलिस ने टोल पर खाने के पैकेट रोक लिए। जिसे लेकर वह अकेले ही धरनास्थल से उठकर पुलिस अधिकारी से बात करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनको पकड़ लिया। जैसे ही समर्थकों को पता चला तो वे नरेश मीणा को छुड़ा ले गए। वीडियो में देखिए क्या बोला नरेश मीणा...
विज्ञापन
मीणा बोला- न डरे थे, न डरेंगे
हंगामे में घायल होने की खबर के बाद नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर लिखा था- मैं ठीक हूं। न डरे थे, न डरेंगे। साथ ही यह भी लिखा था कि आगे की रणनीति बता दी जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस को चमका देकर भागने वाला नरेश मीणा अब आगे की रणनीति बनाने में जुटा है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में देर रात इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी। पूरा समरावता गांव छावनी में बदल गया था। पुलिस की टीमें शांति बहाल करने के लिए यहां लगातार फ्लैट मार्च कर रहीं थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीजीपी यूआर साहू से मामले की जानकारी ली थी। इस दौरान उन्होंने मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने मामले को लेकर जलदाय विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से भी बात की है और स्थिति के बारे में जानकारी ली है। बता दें कि मुख्यमंत्री कोटा में मौजूद हैं, घटना पर नजर बनाए हुए हैं।
एसपी बोले- करीब 60 लोग हिरासत में
नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर टोंक एसपी विकास सांगवान ने कहा कि उससे कानून हाथ में न लेने और सरेंडर करने के लिए कहा था। पहले तो वह मूड में नहीं था, लेकिन पुलिस बल देखकर मान गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा और पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा। जिसके हिसाब से गिरफ्तारियां की जाएंगी। इस मामले में अब तक 50-60 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा
इससे पहले पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर से STF और RAC की तीन कंपनियों सहित अतिरिक्त फोर्स को उनियारा के लिए रवाना किया गया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर विशाल बंसल पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, आगजनी करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में 60 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। एडीजी ने कहा कि मुख्य आरोपी नरेश मीणा को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उसे पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है और उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
बाबा ने किया ट्वीट
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने एक्स पर लिखा- समरावता गांव (देवली -उनयारा) प्रकरण को लेकर मैंने अभी पुलिस महानिदेशक एवं टोंक जिला कलेक्टर से फोन पर वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया है। आप सभी से मेरी अपील है कि कृपया शांति और धैर्य बनाए रखें।

#WATCH | SP Tonk, Vikas Sangwan says, "He has asked to not take law into his hands and surrender. Initially he was not in the mood but seeing the police force, he agreed. He will be charged under relevant sections. Older records will be opened and arrests will be made… https://t.co/k9pFmMiQCv pic.twitter.com/72oG2yjNPY
— ANI (@ANI) November 14, 2024