{"_id":"65054589b747335bfb09db78","slug":"sanatan-debate-anurag-thakur-s-big-attack-on-sonia-rahul-said-congress-wants-to-abolish-the-constitution-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanatan Debate: अनुराग ठाकुर का सोनिया, राहुल पर बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस संविधान को खत्म करना चाहती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanatan Debate: अनुराग ठाकुर का सोनिया, राहुल पर बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस संविधान को खत्म करना चाहती है
Sat, 16 Sep 2023 11:34 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:34 AM IST
सार
Sanatan Dharma: राजस्थान के जयपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने उनके कुछ लोगों को संविधान को खत्म करने की अनुमति दे रखी है।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने कुछ लोगों को देश के संविधान को खत्म करने की अनुमति दे रखी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश में हो रहे विकास से खुश नहीं हैं। वह संविधान को खत्म करना चाहते हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने इन लोगों को ऐसा करने की अनुमति दे रखी है। संविधान में कहीं नहीं कहा गया है कि किसी को भी किसी भी धर्म का अपमान करने का अधिकार है।
विज्ञापन
ठाकुर ने गुरुवार को भीलवाड़ा के शाहपुरा में ठाकुर ने जनसभा में कहा कि "कांग्रेस को सनातन धर्म पर शर्म आती है। वह सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं। वे हिंदुओं का अपमान करना चाहते हैं और संविधान को कुचलना चाहते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि हर दिन कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के नेता कहते हैं कि वे लोग सनातन धर्म को खत्म कर देंगे। उन्होंने अब कुछ पत्रकारों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने शिकायतें दर्ज करना शुरू कर दिया है। भले ही चेन्नई हो या बंगाल, डर के मारे शिकायतें दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन पर हमले बोले। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं और उसे गालियां दे रहे हैं। भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर नड्डा ने कहा कि आजकल सनातन धर्म पर खूब बातें हो रही हैं। एक सितंबर को इंडी अलायंस ने मुंबई में बैठक की। तीन सितंबर को उनके मजबूत सहयोगी डीएमके चीफ के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म का अपमान किया। अगले दिन चार सितंबर को मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे, जो कि कर्नाटक सरकार में मंत्री भी हैं, ने सनातन धर्म का अपमान किया। अब तक राहुल गांधी और सोनिया गांधी इस पर चुप हैं। मैं आरोप लगाया हूं कि मां-बेटे ने मुंबई की बैठक में सनातन धर्म का अपमान करने और गाली देने का एजेंडा सेट किया है। इसके बाद डीएमके और अन्य पार्टियों को इसका जिम्मा सौंपा गया है। माता सोनिया और बेटा राहुल का यही एजेंडा है।
विज्ञापन