फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sachin Pilot said that there is no concrete plan to fulfill the announcements in the budget

Rajasthan News: टोंक पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम पायलट…बजट पर बोले- घोषणाओं को पूरा करने की कोई ठोस योजना नहीं

Wed, 31 Jul 2024 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 31 Jul 2024 02:40 PM IST
सार

Rajasthan: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज टोंक में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य और केंद्र सरकार के बजट पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के बजट में की गई बड़ी घोषणाओं को पूरा करने की कोई ठोस योजना नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
Sachin Pilot said that there is no concrete plan to fulfill the announcements in the budget
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचिन पायलट ने महंगाई के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के बजट में महंगाई को कम करने के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारें केवल चुनाव के समय ही बड़े मुद्दे उठाती हैं, जैसे कि ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग, जिसे अब तक नजरअंदाज किया गया है। पायलट ने कहा, "हमने इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिहार और आंध्र प्रदेश को अलग से बजट दिया जा सकता है, तो हमारे साथ भेदभाव क्यों?"

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह बजट एक "सरकार बचाऊ बजट" है, जिसमें सिर्फ दो राज्यों को एक लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। पायलट ने स्पष्ट किया कि उनका बिहार और आंध्र प्रदेश के लोगों से कोई झगड़ा नहीं है, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि अन्य राज्यों का हित क्यों छीना जा रहा है और केवल राजनीतिक लाभ के लिए काम किया जा रहा है। पायलट ने कहा कि जनता अब समझ रही है कि सरकारें उनके हित में काम नहीं कर रही हैं और वे आने वाले चुनावों में इसका जवाब देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed