फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sachin Pilot attacks on Ashok Gehlot allegation Says I was called worthless And traitor

Sachin Pilot PC: 'मुझे निकम्मा, नाकारा, गद्दार कहा गया..., अब जनता तय करेगी गद्दार कौन'

Tue, 09 May 2023 01:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 09 May 2023 01:37 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सीएम अशोक गहलोत के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने बीजेपी से करोड़ों रुपये लेने के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, राजनीति में 40-45 साल से काम कर रहे विधायकों पर ऐसे आरोप लगाना ठीक नहीं, इसके अलावा उन्हें गद्दार कहे जाने पर उन्होंने गहलोत को ही गद्दार कह दिया।

विज्ञापन
Sachin Pilot attacks on Ashok Gehlot allegation Says I was called worthless And traitor
सचिन पायलट और अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इशारों-इशारों में सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला। उन्होंने कहा, मुझे निकम्मा, नाकारा, गद्दार कहा गया। लोग नेतृत्व परिवर्तन चाहते थे, इसलिए हम दिल्ली गए और अपनी बात रखा। सारे तथ्यों को देखने के बाद सोनिया गांधी ने 25 सितंबर को विधायकों से बात करने के लिए अजय माकन और मल्लिकार्जुन खरगे को जयपुर भेजा था। लेकिन वह विधायकों की बैठक हो ही नहीं पाई।

विज्ञापन


पायलट ने कहा, सोनिया गांधी तब हमारी पार्टी की अध्यक्ष थीं, उनकी जो अवहेलना हुई, उनकी जो मानहानि हुई, उनकी जो बेइज्जती हुई, वो गद्दारी थी। इतने सारे विधायकों को उनकी इच्छा के खिलाफ इस्तीफा दिलवाया गया। अपनी सरकार को संकट में खड़ा किया गया। बहुत से लोग कहते हैं कि मोदी और शाह के कहने पर ये इस्तीफे दिलवाए गए। अब अगर ये बात कोई मुझे कहे और मैं मंच पर जाकर बोलूं तो क्या ये शोभा देता है?
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अशोक गहलोत ने जो आरोप लगाए, वह कई बार लगाए जा चुके हैं। लेकिन सार्वजनिक तौर पर हम कुछ नहीं कहना चाहते थे। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं का अपमान किया, उन्होंने कहा कि राजनीति में 40-45 साल से काम कर रहे विधायकों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उनके क्षेत्र के लोग जानते हैं कि वह कैसे नेता हैं, कैसा काम करते हैं। ऐसे विधायकों पर इल्जाम लगाना गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




नेताओं को खुश करने के लिए चुगली कर रहे...
पायलट ने पिछले दिनों दिए सीएम अशोक गहलोत के बयान पर जवाब दिया कि उनका भाषण सुनकर ऐसा लगा कि अशोक गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं हैं, बल्कि उनकी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया हैं। एक तरफ ये कहा जा रहा है कि कांग्रेस सरकार को गिराने का बीजेपी ने काम रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ यह कहा गया कि सरकार को बचाने का काम वसुंधरा राजे कर रही थीं, वह कहना क्या चाहते हैं, स्पष्ट करें।

उन्होंने कहा, पहली बार देख रहा हूं कि कोई अपनी ही पार्टी के सांसदों और विधायकों की आलोचना कर रहे हैं। यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि अपने नेताओं को खुश करने के लिए बहुत सारे लोग बहुत सारी बातें करते हैं, चुगली करते हैं। ऐसी बातें मुझसे भी की जाती हैं, लेकिन मैं मंच पर ये कहूं तो यह शोभा नहीं देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed