{"_id":"647b37db8f1ecd683a076898","slug":"rumors-of-rajasthan-assembly-elections-being-held-on-january-14-2024-spread-on-social-media-ceo-denied-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सोशल मीडिया पर 14 जनवरी 2024 को राजस्थान विधानसभा चुनाव होने की अफवाह फैली, CEO ने किया खंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सोशल मीडिया पर 14 जनवरी 2024 को राजस्थान विधानसभा चुनाव होने की अफवाह फैली, CEO ने किया खंडन
Sat, 03 Jun 2023 06:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 03 Jun 2023 06:23 PM IST
सार
राजस्थान सीईओ प्रवीण गुप्ता ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि 14 जनवरी को राजस्थान विधानसभा के कार्यकाल की अवधि की अंतिम तिथि है। जबकि अफवाह फैलाई जा रही है कि 14 जनवरी 2024 को राजस्थान में विधानसभा चुनाव होंगे, जो बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
प्रवीण गुप्ता, भारत निर्वाचन आयोग, राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनाव होने की तारीख के साथ अफवाह फैल रही है। इसे लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बयान जारी कर कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश को गलत ढंग से परिभाषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 14 जनवरी 2024 को होंगे, जो कि सही नहीं है।
विज्ञापन
ECI के आदेश गलत ढंग से परिभाषित किया गया
राजस्थान सीईओ प्रवीण गुप्ता ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि 14 जनवरी को राजस्थान विधानसभा के कार्यकाल की अवधि की अंतिम तिथि है। जबकि अफवाह फैलाई जा रही है कि 14 जनवरी 2024 को राजस्थान में विधानसभा चुनाव होंगे, जो बिल्कुल गलत है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने जो निर्देश जारी किए हैं, उनमें लंबे समय से एक ही सीट पर रहने वाले और अपने गृह क्षेत्र में लगे हुए अफसरों को हटाने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग का आदेश
आदेश में यह कहा गया है
भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण आदेश निकाला है। उसमें राजस्थान के मुख्य सचिव और मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र भेजकर कहा गया है कि राजस्थान में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 तक है। इसलिए चुनावी राज्य में चुनाव से सीधे तौर पर जुड़े हुए अधिकारियों को उनके गृह क्षेत्र या लंबे समय तक जहां उन्होंने काम किया है, वहां पोस्टेड नहीं रखा जाए। साथ ही मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भी यह पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन