फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   road accident in Jaipur Car and roadways bus collide on NH-48 in Dudu area several people die

Rajasthan: कार और रोडवेज बस की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत, टायर फटने से बेकाबू बस ने कार को मारी टक्कर

Thu, 06 Feb 2025 06:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Feb 2025 06:28 PM IST
सार

राजधानी जयपुर के दूदू इलाके में नेशनल हाइवे-48 के मोखमपुरा क्षेत्र में एक कार और रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान आठ लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
road accident in Jaipur Car and roadways bus collide on NH-48 in Dudu area several people die
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के दूदू इलाके से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दूदू के पास नेशनल हाइवे-48 के मोखमपुरा क्षेत्र में एक कार और रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई। इसमें कार सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही मोखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से निकालने का काम शुरू किया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस हटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी तभी अचानक उसका टायर फट गया। इसके बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसी और सामने से आ रही राजस्थान रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। हालांकि, टक्कर इतनी भीषण थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका। मोखमपुरा थाना पुलिस ने बताया, मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का टायर फटना और तेज रफ्तार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed