फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RJ Lok Sabha Election Shankar Pannu Says Ashok Gehlot became Dhritarashtra

RJ LS Election: कांग्रेस के पूर्व सांसद BJP ज्वाइन कर बोले- गहलोत फौज मार कप्तान, पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बने

Wed, 03 Apr 2024 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 05:51 PM IST
सार

कांग्रेस को राजस्थान में एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। यहां लोकसभा चुनाव से पहले श्रीगंगानगर के पूर्व सांसद शंकर पन्नू समेत कई नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। पन्नू ने कांग्रेस और पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर बड़े आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Election Shankar Pannu Says Ashok Gehlot became Dhritarashtra
शंकर पन्नू और अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस के कई दिग्गजों समेत कुल 113 नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इनमें कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए शंकर पन्नू ने मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जिंदगी भर कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता रहा। कांग्रेस ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर मारा है।

विज्ञापन


शंकर ने कहा, कांग्रेस में चाटुकार, बेइमान और बदमाश प्रवृत्ति के लोग आ गए हैं। कांग्रेस अब पार्टी नहीं, गिरोह बन गया। साल 1977 में जब गहलोत हारे, तब भी मैं उनके साथ था। गहलोत पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बन गए हैं। गहलोत फौजमार कप्तान हैं, उनमें कोई ईमानदारी नहीं बची है।
विज्ञापन


बीजेपी ज्वाइन करने वाले नेताओं में पूर्व सांसद, विधायक और भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले नेता भी शामिल हैं। प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में राजस्थान की सह-प्रभारी विजया रहाटकर की मौजूदगी में हनुमानगढ़ से कांग्रेस के पूर्व सांसद शंकर पन्नू, पिलानी से पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया, जेजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व एमएलए नंदकिशोर महरिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed