फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RJ Lok Sabha Chunav Live: बांसवाड़ा में बोले PM मोदी, अब हर घर बनेगा सूर्यघर, बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Sun, 21 Apr 2024 06:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 06:20 PM IST
खास बातें

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण को लेकर प्रदेश में चुनाव प्रचार की प्रक्रिया तेज हो गई है। पहले चरण के मतदान में वोटिंग प्रतिशत ने भी राजनीतिक पार्टियों की रणनीति को प्रभावित किया है।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Election Live: PM Modi in Rajasthan today, election campaign for the second phase gained momentum
बांसवाड़ा में प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:20 PM, 21-Apr-2024
06:19 PM, 21-Apr-2024
अब आपका बेटा मोदी उठाएगा दवा का खर्च
साथियों आप मेहनत कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। आप अपने रोजमर्रा के खर्च के बाद सोचते होंगे कि कमाई का कुछ पैसा बच्चों के भविष्य के लिए भी लगाएं। आपके घर में बूढ़े मां-बाप भी होंगे। उनका कोई खर्चा तो नहीं है लेकिन कोई बीमारी आ जाए तो दवाई का खर्च तो हो ही जाता है। वो उम्र भी ऐसी है कि कोई न कोई बीमारी आ ही जाती है। मैं आप सबसे कहना चाहता हूं ये जो दवाई का खर्च आप पर है न अब वो आप नहीं रहेगा। जैसे वो आपके माता-पिता है वैसे ही वो मेरे भी माता-पिता है। मैं ये वादा करता हूं कि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों की दवाई खर्च अब आपका बेटा मोदी उठाएगा। भाजपा ने ऐलान किया है कि 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों का खर्च अब भाजपा सरकार उठाएगी फर चाहे वो गरीब, मध्यम या उच्च वर्ग किसी भी श्रेणी का हो।
विज्ञापन
06:18 PM, 21-Apr-2024
मुद्रा योजना में अब 20 लाख तक लोन 
बिना गारंटी के ऋण देने वाली मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा दस लाख से बढ़ाकर 20 लाख की जा रही है। इसका फायदा भी मेरी माताओं-बहनों को होगा।
06:17 PM, 21-Apr-2024
स्वयं सहायता समूहों को विशेष ट्रेनिंग का एलान
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों के लिए आने वाले पांच साल सुख-समृद्धि के होने वाले हैं। भाजपा ने इन समूहों से जुड़ी बहनों को विशेष ट्रेनिंग का ऐलान किया है, ताकि वो भी शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों से जुड़ सकें। 
06:16 PM, 21-Apr-2024
तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया जाएगा
माताओं-बहनों को भी मोदी की एक बड़ी गारंटी याद दिला रहा हूं। लखपति दीदी के तहत एक करोड़ लोगों की वार्षिक आए एक लाख से अधिक हो चुकी है। अब मोदी की गारंटी है कि तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया जाएगा। हमार बेटियां खेलों में खूब आगे बढ़े इसके लिए भी विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी। 
06:15 PM, 21-Apr-2024
पानी-गैस के बाद अब हर घर बनेगा सूर्यघर
पानी और गैस के बाद अब मोदी का मिशन हर घर सूर्यघर बनाने का है। मेरी कोशिश है आपका बिजली का बिल जीरो हो जाए। यानि सरकार घर की छत पर छोटा सा सोलर प्लांट लगाने के लिए आपकी मदद करेगी। आप अपनी जरूरतों के साथ सरकार को बिजली बेचकर कमाई भी कर सकोगे। मेरा लक्ष्य है अपने हर परिवार को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:06 PM, 21-Apr-2024
तिजोरी खाली कर दी लेकिन भूखा नहीं रहने दिया
तिजोरी खाली कर दी, लेकिन मैंने पक्का किया कि गरीब के घर में चूल्हा जलना चाहिए। गरीब मां के आंख से कभी आंसू टपकना नहीं चाहिए। इसलिए मैंने मुफ्त राशन की योजना चलाई और गारंटी देता हूं कि आने वाले पांच भी ये योजना जारी रहेगी। इसका फायदा मेरे परिवार के लोगों को मिलेगी।
05:54 PM, 21-Apr-2024
मुझे बताइए ये काम छोटा है क्या
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सुशासन का उम्दा मंत्र लेकर समर्पण भाव से काम कर रही हैं। बांसवाड़ा और डूंगरपुर के तीन लाख परिवारों को पक्के घर मिले हैं, उनमें से बड़ी संख्या में हमारे आदिवासी परिवार हैं। आप मुझे बताइए ये काम छोटा है क्या। यहां बांसवाड़ा में पौने चार लाख परिवारों तक नल से जल पहुंचा है और उन घरों की माताओं-बहनों का आशीर्वाद मुझे मिला है। मुझे जीवन में कोई तकलीफ हो ही नहीं सकती। पांच लाख से अधिक बहनों को सस्ती सिलेंडर वाली गैस मिली है। चूल्हा जलाने वाली बहने-माताएं एक दिन 400 सिगरेट के बराबर धुआं सहती थी। उनकी चिंता की है उनके बेटे ने।
05:24 PM, 21-Apr-2024
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत मालवीय के समर्थन में जनसभा करने प्रधानमंत्री मोदी बांसवाड़ा पहुंचे। विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर जनता का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मैंने आपसे कहा था कि जादूगर के जादू का खेल अब नहीं चलेगा। आपने मेरी बात का मान रखा इसके लिए आप सभी का आभार।
04:05 PM, 21-Apr-2024
अपने लिए वोट मांगने आया हूं

राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गई सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा कि जो लोग चुनाव नहीं लड़ सकते, जीत नहीं सकते, वो इस बार राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में सीट पर पहुंचे हैं। मोदी जी ने कहा कि देश का युवा इतना गुस्से में है वो आज कांग्रेस का मुंह भी नहीं देखना चाहता।

मोटे अनाज को श्री अन्न बताते हुए मोदी जी ने कहा कि उन्होंने इस मोटे अनाज को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। मोदीजी ने कहा कि जालौर के भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम को वोट देने का मतलब मोदी को मजबूत बनाने की गारंटी। जनता के एक-एक वोट से मोदी को तेज काम करने की ताकत मिलेगी। मोदी ने कहा कि मैं यहां लुंबारामजी के लिए ही नहीं अपने लिए भी वोट मांगने आया हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदान हमारे लिए गर्व का विषय है और जब हम गर्व के इस काम को करने जाएंगे तो गर्मी भी ऐसे ही भाग जाएगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed