फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RJ Lok Sabha Chunav Live : आज शाम थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, जानिये क्या होंगे आज के कार्यक्रम

Wed, 17 Apr 2024 03:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 03:31 PM IST
खास बातें

प्रदेश में 19 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम को समाप्त हो जाएगा। आज शाम 6 बजे प्रचार की समाप्ति तक भी पार्टियां अपने प्रत्याशियों को जितवाने के लिए मतदाताओं को रिझाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहतीं। 

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Election Live: First phase election campaign will end this evening, know today's programs
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:29 PM, 17-Apr-2024
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : सोशल मीडिया
सभा करने अलवर पहुंची मायावती

बसपा की वरिष्ठ नेता मायावती अलवर पहुंचीं। जनसभा में बोलीं- मोदीजी की गारंटी कोई काम नहीं आने वाल है। मोदी सरकार ने पूंजीपतियों और धन्नासेठों को मालामाल बनाने की तरफ ही ध्यान दिया है। अब लगता है कि कांग्रेस की तरह ही अब भाजपा ने भी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बसपा ने उप्र में अपनी सरकार के दौरान किसानों जो फायदा दिया, किसान आज भी उन योजनाओं को याद करते हैं। 
01:34 PM, 17-Apr-2024
सीपी जोशी का चित्तौड़गढ़ दौरा

चित्तौड़गढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा के सावा और बस्सी मण्डल में दौरा किया। उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान में कहा कि जनता के वोट की ताकत से 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद ऐसा अवसर आया है जब प्रभु श्रीराम अपना जन्मदिन टेंट में नहीं दिव्य और भव्य मंदिर में मना रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में वो दिन दूर नहीं जब राजस्थान बिजली बनाने में आत्मनिर्भर होगा। किसान भी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खेत में काम करेगा।
 
विज्ञापन
12:15 PM, 17-Apr-2024
जैसलमेर पहुंचे अशोक गहलोत 

विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद और विधायक रूपाराम ने सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। गहलोत यहां बाड़मेर रोड पर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे हैं।
09:57 AM, 17-Apr-2024
अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसलमेर में कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल के समर्थन में जनसभा करने पहुंचेंगे। यहां 10 बजे सभा को संबोधित करने के बाद वे जयपुर होते हुए दोपहर एक बजे इंडी गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के चुनाव प्रचार के लिए नागौर पहुंचेंगे। शाम चार बजे वे सीकर लोकसभा से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार अमराराम के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा भी आज लक्ष्मणगढ़, लोसल और चौमूं में सीकर प्रत्याशी अमराराम के समर्थन में सभा करने पहुंच रहे हैं।
09:27 AM, 17-Apr-2024

RJ Lok Sabha Chunav Live : आज शाम थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, जानिये क्या होंगे आज के कार्यक्रम

आज शाम 6 बजे के बाद प्रदेश में पहले चरण की 12 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनावों को लेकर किया जा रहा चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन भी भाजपा और कांग्रेस समेत दूसरे दलों की चुनावी सभाएं एवं रैलियां होने वाली हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चुरू के सरदारशहर में आयोजित रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल होने वाले हैं। यहां से 4 बजे वे दौसा के लिए रवाना होंगे और वहां बांदीकुई में बालाजी मंदिर से निकलने वाली रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed