फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RJ Lok Sabha Election 2024 Congress Rally in Jaipur Sonia Gandhi Mallikarjun Kharge Maifesto Key Points

RJ Lok Sabha Chunav: 'मोदी झूठे, उन्होंने हमारा गारंटी शब्द भी चुराया', खरगे और सोनिया के भाषण की बड़ी बातें

Sat, 06 Apr 2024 03:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Apr 2024 03:34 PM IST
सार

Congress Rally In Jaipur: जयपुर में हुई कांग्रेस की सभा ने विपक्ष के नेताओं ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को झूठों का सरदार बताया तो सोनिया ने इशारों में उन्हें तानाशाह कह दिया। पढ़ें भाषण की बड़ी बातें...।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Election 2024 Congress Rally in Jaipur Sonia Gandhi Mallikarjun Kharge Maifesto Key Points
जयपुर में कांग्रेस की जनसभा, भाजपा पर विपक्ष का हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Congress Rally In Jaipur: लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को जयपुर में कांग्रेस की जनसभा हुई। सभा कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र का विमोचन भी किया। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित कर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार बताया, साथ ही उन पर गांरटी शब्द को चोरी करने का आरोप भी लगाया। वहीं, सोनियां गांधी ने कहा- मोदी देश का चीर हरण कर रहे हैं। विपक्ष के नेताओं को भाजपा में शामिल करवाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। संविधान बदलने का षडयंत्र रचा जा रहा है, यह तो तानाशाही है। पढ़ें,  विपक्ष के नेताओं ने क्या क्या कहा?  

विज्ञापन


कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है वह हमारी गारंटी 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- मोदी झूठों के सरदार हैं, वह हमेशा झूठ बोलते हैं, गांरटी हमारा शब्द है मोदी ने इसे चुरा लिया। उन्होंने कहा कि मोदी संविधान बदलना चाहते हैं। खरगे ने कहा- कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है वह हमारी गारंटी है। हम सभी गारंटी को अमल में लाएंगे। हम कभी झूठ नहीं बोलते, जैसे मोदी बोलते हैं। मोदी जहां जाते हैं कुछ न कुछ झूठ बोलकर आते हैं। मोदी ने हमारे गारंटी शब्द को भी चुरा लिया। गारंटी शब्द कांग्रेस ने ही दिया था। 
विज्ञापन


मोदी कहते हैं हरीशचंद्र के बाद मैं ही पैदा हुआ  
मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछा- मोदी ने कितनी गारंटी हमसे पहले दी है। कौन सी गारंटी उनकी लोगों तक पहुंची है। पहली तो युवाओं को हर साल 2-2 करोड़ नौकरी की गारंटी दी तो 10 साल में 20 करोड़ नौकरी मिलनी थी। मोदी पीएम है वह कैसे झूठ बोल सकते हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग दूसरे देशों में काला धन रखते हैं। वह काला धन लाकर में हर एक को 15-15 लाख रुपये दूंगा। क्या वह 15 लाख आपको मिले? मोदी हमेशा यही कहते हैं कि हरीशचंद्र के बाद मैं ही पैदा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा क्या दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

RJ Lok Sabha Election 2024 Congress Rally in Jaipur Sonia Gandhi Mallikarjun Kharge Maifesto Key Points
मंच पर बैठे मल्लिाकुर्जन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

सोनिया गांधी- हम लड़ेंगे और न्याय की रोशनी खोजेंगे 
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- हमारे महान पूर्वजों ने कठिन संघर्ष के बल पर देश की स्वाधीनता के सूर्य को खोजा। इतने बरसों में वह महान ज्योति कुछ मध्यम पड़ गई है। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और न्याय की रोशनी खोजेंगे। हमारा देश पिछले 10 साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है, जिसने बेरोजगारी, महंगाई, अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मोदी सरकार ने जो-जो किया है वह हमारे और आपके सामने है। 



क्या कोई देश से बड़ा हो सकता?
सोनिया गांधी ने कहा- यह समय हताशा से भरा हुआ है। लेकिन, हताशा के साथ उम्मीद का जन्म होता है। यह देश चंद लोगों की जागीर नहीं है, यह सबका है। देश से उपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती। क्या कोई देश से बड़ा हो सकता है। दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विचारमान है। मोदी देश का चीर हरण कर रहे हैं। विपक्ष के नेताओं को भाजपा में शामिल करवाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हमारे संविधान को बदलने का षडयंत्र रचा जा रहा है। यह तो तानाशाही है। हम सब इसका जवाब देंगे। आज रोज की कमाई से खाने-पीने का सामान तक जुटा पाना मुश्किल है। रसोई की महंगाई बार-बार अग्नी परीक्षा ले रही है। किसानों के बच्चे बरोजगारा है। आज देश जनता की जागरुकता का रास्ता देख रहा है।

गहलोत- एक नई शुरुआत हुई 
अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्य सभा सांसद बनने के बाद पहली बार यहां सभा में आई हैं। 25 साल पहले सोनिया जी ने मुझे सीएम बनने का मौका दिया। उस वक्त मैंने यह परंपरा डाली थी कि पहली कैबिनेट के अंदर मैंने मैनिफेस्टो को रखा। एक नई शुरुआत हुई थी। यही परंपरा दूसरी और तीसरी बार भी रखी। तीसरी बार हमने 90 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं। 
 
पायलट- एनडीए हारेगी और यूपीए सरकार बनाएगी 
सचिन पायलट ने सभा में कहा कि यह चुनाव एक व्यक्ति नहीं लड़ रहा, एक दल नहीं लड़ रहा। यह चुनाव दो विचारधाराओं का है। यह इस बात का चुनाव है कि 10 साल से जनता के साथ वादा खिलाफी हुई है। हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग को साधने का काम किया है। यह चुनाव देश के लिए निर्णायक चुनाव है। विधानसभा चुनावों में थोड़ी कमी रह गई, हम सरकार नहीं बना पाए। लेकिन, 2024 में फिर पलटफेर होगा। एनडीए हारेगी और यूपीए सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed