फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RJ Budget Session: Congress MLA Gavadia asked sharp questions to the government on BDO transfer

RJ Budget Session: 'कौन है जो बीडीओ को बचा रहा', तबादले को लेकर विधायक रामनिवास के सवाल पर घिरे शिक्षा मंत्री

Mon, 03 Feb 2025 02:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 03 Feb 2025 02:14 PM IST
सार

विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान एक बीडीओ के तबादले पर सरकार सदन में घिरती नजर आई। बीडीओ का मौजूदा सरकार में पांच बार तबदला हुआ, लेकिन आज तक बीडीओ ने आदेशों की पालना में कार्यग्रहण नहीं किया।

विज्ञापन
RJ Budget Session: Congress MLA Gavadia asked sharp questions to the government on BDO transfer
सदन में बीडीओ को लेकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया के एक सवाल पर सोमवार को विधानसभा में हंगामा हो गया। प्रश्नकाल के दौरान गावड़िया ने अपनी विधानसभा परबतसर की पंचायत समिति में तैनात बीडीओ के तबादले को लेकर सरकार से सवाल पूछा। गावड़िया ने पूछा कि जिस बीडीओ को 2-2 बार चार्जशीट दी और पांच बार तबादले कर दिए गए उसने आदेशों की पालना में कार्यग्रहण क्यों नहीं किया?

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जवाब देने के लिए खड़े हुए। दिलावर ने कहा कि बीडीओ ने कोर्ट स्टे ले लिया, इसलिए मैं कुछ नहीं कर सकता। इस पर गावड़िया बोले कि ट्रांसफर पर कोई स्टे नहीं लिया गया है और मंत्री सदन में गलत जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन


सदन के बाहर गावड़िया ने बताया कि बीडीओ कविता जसोरिया का मौजूदा सरकार में ही पांच बार तबादला किया गया। उन्हें गबन के आरोप में चार्जशीट तक मिल चुकी है, तो वो कौन है जो बीडीओ को बचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बार तबादला, इनमें तीन बार एपीओ किया गया
गावड़िया ने बताया कि बीडीओ कविता जसोरिया को गबन के आरोप में 16 सीसी की चार्जशीट दी गई। इसके बाद उन्हें तीन अगस्त 2023 को 2 साल के लिए एपीओ कर परबत सर मुख्यालय कर दिया गया। इसके बाद 22 सितंबर 2023 को उन्हें परबतसर से भी एपीओ कर दिया, लेकिन बीडीओ ने जयपुर मुख्यालय में ज्वाइनिंग नहीं दी और कोर्ट स्टे ले लिया। वहीं, सात अक्तूबर 2024 को मौजूदा सरकार ने परबतसर पंचायत समिति से उन्हें फिर से एपीओ कर पाटन-नीम का थाना ज्वाइन करने के आदेश जारी कर दिए। बीडीओ ने फिर से आदेशानुसार ज्वाइनिंग नहीं दी। इसके बाद 28 अक्तूबर 2024 को ही फिर से उनका तबादला पाटन से वापस परबतसर कर दिया। 


दिलावर बोले- कोर्ट स्टे पर मैं कुछ नहीं कर सकता
दिलावर ने इस मामले में कहा कि बीडीओ ने कोर्ट स्टे रखा है, इसलिए मैं कुछ नहीं कर सकता। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि बीडीओ ने कोई कोर्ट स्टे नहीं ले रखा मंत्री सदन में गलत तथ्य पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed