फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RJ Assembly Session: Congress created ruckus in the House over the government's transfer policy

RJ Assembly Session: सरकार की तबादला नीति पर गरमाया सदन का माहौल, कांग्रेस ने कहा- जाति देखकर हो रहे ट्रांसफर

Fri, 07 Feb 2025 10:11 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 07 Feb 2025 10:11 AM IST
सार

Rajasthan budget session: सरकार में जाति देखकर तबादले किए जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के इस आरोप पर गुरुवार को विधानसभा में माहौल गरमा गया। राज्यपाल अभिभाषण पर बहस के दौरान शून्य काल में भाकर ने सरकार की तबादला नीति पर सवाल खड़े कर दिए। 

विज्ञापन
RJ Assembly Session: Congress created ruckus in the House over the government's transfer policy
राजस्थान विधानसभा बजट सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस जबरदस्त तरीके से सरकार पर हमले बोल रही है। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने गुरुवार को राज्यपाल अभिभाषण पर बहस के दौरान सरकार पर आरोप लगाए कि कर्मचारियों के तबादले जाति देखकर किए जा रहे हैं। भाकर के आरोपों पर सदन में माहौल गरमाता नजर आया।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने सरकार की तबादला नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कहा कि जाट अफसरों और कर्मचारियों की जाति देखकर तबादले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सारे दफ्तर आपने ठेके पर दे दिए हैं। इसी तरह चलता रहा है तो जनता आप लोगों को गांवों में घुसने नहीं देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सत्र में भी जातिगत दुर्भावना से तबादले किए जाने का मुद्दा सदन में गूंजा था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी जातिगत आधार पर ताबादलों की सूचियां काफी वायरल की गई थीं। मुकेश भाकर ने कहा कि "आप लोगों ने जिस तरह से शेखावाटी और मारवाड़ में जाट समाज को टारगेट किया है, जाट समाज के लोगों की जाति और नाम देखकर ट्रांसफर किया जा रहा है, दुर्भावना से हमारे समाज के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। लोग गांवों में आपको घुसने नहीं देंगे।" 

गहलोत ने किया भाकर के आरोपों पर पलटवार
मंत्री अविनाश गहलोत ने भाकर के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, “यह मुकेश भाकर की गलती नहीं है, बल्कि उनकी पार्टी की संस्कृति ही जातिवाद का जहर घोलने की है।”


जूली बोले- तबादलों की निष्पक्ष जांच हो
वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तबादलों की लिस्ट की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले पर हस्तक्षेप करते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम ने कहा कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री पर सीधा निशाना साधने से बचना चाहिए। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जब भाजपा खुद आरोप लगाती है, तो कांग्रेस को सवाल उठाने से क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने मांग की कि तबादलों की लिस्ट की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 

राजनीतिक दुर्भावना से झुंझुनू के कर्मियों का दूर किया गया ट्रांसफर
कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी ने सरकार पर “रिवेंज पॉलिटिक्स” का आरोप लगाते हुए कहा कि झुंझुनू के कर्मचारियों को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर दूरदराज के इलाकों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed