फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ritu Barala FIR Row: Dotasara, Congress Leaders Stage Overnight Sit-In in Jaipur

राजस्थान: रितु बराला की एफआईआर के लिए रातभर धरने पर बैठे डोटासरा, कमिश्नरेट के बाहर डटे कांग्रेस नेता

Tue, 20 Oct 2026 07:07 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 20 Oct 2026 07:07 AM IST
सार

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान रितु बराला से कथित मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस नेता रातभर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर धरने पर बैठे रहे।

विज्ञापन
Ritu Barala FIR Row: Dotasara, Congress Leaders Stage Overnight Sit-In in Jaipur
कमिश्नरेट के बाहर धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएसयूआई कार्यकर्ता रितु बराला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के नेता रातभर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर धरने पर बैठे रहे। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान रितु के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में कांग्रेस राजस्थान में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है।
विज्ञापन

डोटासरा ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि एफआईआर दर्ज कराना रितु का अधिकार है, पुलिस की मेहरबानी नहीं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात करते हुए मांग की कि शिकायत पर कार्रवाई की जाए। डोटासरा ने चेतावनी दी कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती, कांग्रेस का धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर वे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तक भी जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार शाम रितु बराला की एफआईआर करवाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, विधायक रफीक खान समेत कई कांग्रेस के नेता कमिश्नरेट पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा। लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस पर मारपीट और अभद्र भाषा के आरोप

रितु बराला हाल ही में दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उनका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना के बाद रितु ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने गोविंद सिंह डोटासरा को फोन कर रितु के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डोटासरा रितु को साथ लेकर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे और शिकायत पर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढें- राजस्थान पंचायत चुनाव: जिला प्रमुख-प्रधान बनाने का जिम्मा दिग्गजों के हाथ, कहीं केंद्रीय मंत्री तो कहीं सांसद संभालेंगे मोर्चा


डोटासरा बोले- न्याय की लड़ाई जारी रहेगी

डोटासरा ने सोशल मीडिया पर भी इस मामले को उठाते हुए राजस्थान पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य में एफआईआर दर्ज हो सकती है, तो राजस्थान में शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाली बेटियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के बाद न्याय की प्रक्रिया में भी बाधा आ रही है।

डोटासरा ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होने तक कांग्रेस विरोध जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी इस मामले में संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed