{"_id":"6752f251cc2e454fbc0030f3","slug":"rising-rajasthan-tourism-department-made-a-big-plan-to-welcome-guests-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइजिंग राजस्थान: मेहमानों के स्वागत के लिए पर्यटन विभाग ने बनाया ये बड़ा प्लान, क्या बोले प्रदेश के कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइजिंग राजस्थान: मेहमानों के स्वागत के लिए पर्यटन विभाग ने बनाया ये बड़ा प्लान, क्या बोले प्रदेश के कारोबारी
Fri, 06 Dec 2024 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 06 Dec 2024 06:17 PM IST
सार
राजस्थान में इनवेस्टमेंट समिट की तैयारियां जोरों पर हैं। सीएम भजनलाल शर्मा हर रोज इवेंट की तैयारियों को लेकर बैठक ले रहे हैं। पर्यटन विभाग ने भी समिट में आने वाले मेहमानों के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। राजस्थान के कारोबारी इस इवेंट को किस तरह से देख रहे हैं जानिए इस रिपोर्ट में...
विज्ञापन
बीजेपी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के स्टेट हेड राजू मंगोडी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के चलते डेलिगेट्स की मेहमाननवाजी के लिए पर्यटन विभाग ने प्लान बनाया है। जयपुर के पर्यटन स्थलों पर मेहमानों के जाने की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने 20 से अधिक गाइडों की लिस्ट तैयार की है। पर्यटन स्थलों पर मेहमानों के मनोरंजन के लिए लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। पर्यटन विभाग ने मेहमानों के स्वागत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। पिंकसिटी टूर प्लान को इन्वेस्टर्स किट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इवेंट को लेकर बहुत उत्साहित हैं कारोबारी
वहीं, राजस्थान के कारोबारी संगठन भी इस इवेंट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। ज्वेलर्स एसो. के उपाध्यक्ष तथा बीजेपी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के स्टेट हेड राजू मंगोडी वाला ने इस इवेंट को लेकर कहा कि बड़ी तादाद में यहां निवेशक आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि राजस्थान में राइजिंग राजस्थान 9 से 11 दिसंबर को होने जा रहा है। इसके लिए मैं आपको एक बात बतना चाहूंगा कि जितने भी हमारे प्रवासी भाई हैं वे इस इवेंट में शामिल होने के लिए बहुत उत्सुक हैं। जो लोग इवेंट में रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए उन लोगों के हमारे पास फोन आ रहे हैं कि रजिस्ट्रेशन कैसे होगा। अमेरिका से कई लोग यहां आ चुके हैं। यूरोप, जर्मनी, इटली, दुबई और सभी जगह से निवेशक यहां आ रहे हैं। यह खुशी की बात है कि लोगों में यह भाव आ रहे हैं कि वे यहां के लोगों का स्तर ऊंचा करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें यहां अच्छी सुविधा मिलेगी और पूरी तरीके से उन्हें मान सम्मान दिया जाएगा तो वे यहां आकर निवेश करेंगे।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन काउंटर ओपन
सरकार की तरफ से इवेंट को सफल बनाने की पूरी तैयारी है। सीतापुरा में रजिस्ट्रेशन काउंटर ओपन भी हो गए हैं। इतना अच्छा सिस्टम बनाया गया है कि मैं 2 मिनट में अपना आईकार्ड लेकर वहां से आ गया। जयपुर को इवेंट के लिए सजाया जा रहा है। साफ सुथरा बनाया जा रहा है। प्रवासी राजस्थानी जयपुर को देखकर गदगद हो जाएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के लिए भी यह बहुत अच्छा अवसर है। हमने उनका क्रेज देश और दुनिया में देखा है। हर जगह से लोग उन्हें मिलने के लिए आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि राजस्थान जल्द ही एक इंडस्ट्रीयल हब बनने जा रहा है।