फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rising Rajasthan Summit: Special session to be held on tourism, industry leaders and celebrities will gather

Rising Rajasthan Summit 2024: पर्यटन पर होगा विशेष सत्र, इंडस्ट्री लीडर्स और सेलिब्रिटीज का जुटेगा कारवां

Sat, 07 Dec 2024 09:17 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 09:17 AM IST
सार

विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए प्रदेश में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने जा रही राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का आयोजन राजधानी में किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rising Rajasthan Summit: Special session to be held on tourism, industry leaders and celebrities will gather
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए 9 से 11 दिसंबर तक ‘राइजिंग राजस्थान’ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का आयोजन राजधानी जयपुर में किया जा रहा है। इसके तहत राज्य सरकार अब तक निवेशकों से 25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्तावों के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कर चुकी है।

विज्ञापन


इस समिट में विभिन्न विषयों पर अलग-अलग 12 सत्र आयोजित होंगे, जिनमें उद्योगपति, निवेशक तथा देश के जाने-माने सेलिब्रिटी हिस्सा लेंगे। इन सत्रों में से एक सत्र विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र के लिए आयोजित किया जा रहा है और इसका थीम ‘एम्ब्रेसिंग डायवर्सिटी : प्रमोटिंग इन्क्लूसिव टूरिज्म’ रखा गया है। इस सत्र में भारत के पर्यटन और हॉस्पेटिलिटी क्षेत्र की बड़ी-बड़ी कंपनियां और आंत्रप्रिन्योर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दीया कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस सत्र में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ पुनीत चटवाल, प्लेनेट एब्ल्ड की फाउंडर एवं सीईओ नेहा अरोड़ा, इज माय ट्रिप के फाउंडर रिकांत पिट्टी, अभिनेता व कवि शैलेष लोढ़ा और अभिनेता नकुल मेहता भाग लेंगे और यात्रा, हॉस्पिटेलिटी और पर्यटन क्षेत्र को आकार देने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सत्र में पर्यटन क्षेत्र को अधिक समावेशी बनाने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी और इसमें विभिन्न प्रकार के पर्यटन जैसे कलिनरी टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन और मनोरंजन पर्यटन में विस्तार, पर्यटन के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना, पर्यटन क्षेत्र में तकनीक का प्रयोग बढ़ाना और किफायती एवं सुलभ पर्यटन को प्रोत्साहित करना शामिल है। इस सत्र के दौरान पर्यटन के ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिसेज पर चर्चा की जाएगी।


उल्लेखनीय है कि पर्यटन क्षेत्र राजस्थान की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख हिस्सा है और राज्य की जीडीपी में इसका योगदान 12 प्रतिशत है। साल 2023 में राजस्थान में 17.9 करोड़ घरेलू और 17 लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटक यहां आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed