Rajasthan Election: चौथी सूची के बाद कांग्रेस में बगावत: विधायक बाबूलाल बैरवा, मलिंगा बीजेपी के संपर्क में
Rajasthan Election 2023: बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी बगावत की राह पर चल पड़ी है। चौथी सूची में जिन विधायकों के टिकट कटे अब वे खुलकर खिलाफत पर उतर आए हैं। गिरराज मलिंगा और बाबूलाल बैरवा बीजेपी के संपर्क में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर बवाल छिड़ गया है। जिन नेताओं को टिकट नहीं मिले और मिलने की उम्मीद भी नहीं या जिन के कट गए है, वे अब बागी हो चुके हैं। बता दें कि कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा और बाड़ी विधायक गिर्राज मलिंगा बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक ये दोनों ही दिल्ली में हैं। वहीं बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि मंगलवार शाम कांग्रेस की चौथी सूची में 5 विधायकों के टिकट कट गए। इनमें खिलाड़ी लाल बैरवा, भरत सिंह कुंदनपुर, भरोसी लाल जाटव, बाबूलाल बैरवा और हीरालाल मेघवाल के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही बीकानेर से अब्दुल मजीद खोकर और गुलाम मुस्तफा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।
बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं गिर्राज मलिंगा
बाड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा के समर्थकों ने भी बाड़ी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर दिया। अब जानकारी के मुताबिक मलिंगा दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर पहुंचे हैं। हालांकि कांग्रेस ने अब तक बसेड़ी से प्रत्याशी घोषित नहीं किया। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि एक दलित से मारपीट के मामले को लेकर उनका टिकट कट सकता है।
महेश जोशी के समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को घेरा
इधर गहलोत सरकार में कद्दावर मंत्री रहे महेश जोशी का भी टिकट खतरे में नजर आ रहा है। बुधवार को महेश जोशी के समर्थक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंच गए।
खिलाड़ी लाल बैरवा: आयोग से इस्तीफा, अब समर्थकों के बीच
खिलाड़ी लाल बैरवा बसेड़ी से विधायक हैं। गहलोत सरकार में इन्हें एससी आयोग का अध्यक्ष भी बनाया गया। टिकट कटने के बाद बैरवा ने बुधवार को एससी आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
भरतसिंह कुंदनपुर: सह प्रभारी को बताया षडयंत्रकारी
बता दें कि इनका सांगोद से टिकट कट गया। इसके लिए कुंदनपुर ने राजस्थान कांग्रेस सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन को जिम्मेदार ठहराया है। कुंदनपुर ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा को पत्र लिखकर कहा कि काजी निजामुद्दीन ने षडयंत्र कर भानू प्रताप को कांग्रेस प्रत्याशी बनवया है।
जोहरी लाल मीणा- टिकट कटने के बाद धरने पर बैठे
जोहरी लाल मीणा टिकट कटने के बाद कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह के आवास पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि मैं तो सर्वे में भी नंबर वन था। फिर भी मेरे विरोधियों के कहने पर मेरा टिकट काट दिया। जिसे टिकट दिया है, वह मेरी विधानसभा से भी नहीं है।