{"_id":"65b3226312ca3398500a1888","slug":"repulic-day-rajasthan-gets-4-padma-shri-dhruvpad-singer-laxman-bhatt-and-bahrupiya-baba-will-also-be-honored-2024-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Repulic Day: राजस्थान को मिले 4 पद्मश्री, ध्रुवपद गायक लक्ष्मण भट्ट और बहरूपिया बाबा भी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Repulic Day: राजस्थान को मिले 4 पद्मश्री, ध्रुवपद गायक लक्ष्मण भट्ट और बहरूपिया बाबा भी होंगे सम्मानित
Fri, 26 Jan 2024 08:39 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 26 Jan 2024 08:39 AM IST
सार
Jaipur: गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है। पुरस्कार के लिए घोषित किए गए नामों में इस बार राजस्थान को चार पद्मश्री से नवाजा गया है।
विज्ञापन
बहरूपिया बाबा जानकीलाल भांड
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार में शामिल पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री की घोषणा गुरुवार को की गई है। इस वर्ष दिए जाने वाले 132 पद्म पुरस्कारों में 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। पद्मश्री पाने वालों में राजस्थान की चार हस्तियां शामिल हैं।
पद्म अवॉर्ड हासिल करने वालों में पहला नाम भीलवाड़ा के जानकीलाल भांड का है, जो कि स्वांग कला के प्रसिद्ध कलाकार हैं। 81 वर्षीय जानकीलाल बहरूपिया कलाकार हैं और इन्हें बहरूपिया बाबा के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
पद्म अवॉर्ड हासिल करने वालों में पहला नाम भीलवाड़ा के जानकीलाल भांड का है, जो कि स्वांग कला के प्रसिद्ध कलाकार हैं। 81 वर्षीय जानकीलाल बहरूपिया कलाकार हैं और इन्हें बहरूपिया बाबा के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
ध्रुपद गायक पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग
- फोटो : साेशल मीडिया
लक्ष्मण भट्ट तैलंग - ध्रुपद गायक पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग, जिन्होंने दुनिया भर में ध्रुपद गायन को विशिष्ट स्थान दिलाया। 93 साल के सुविख्यात ध्रुवपदाचार्य को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना है।
अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद
- फोटो : साेशल मीडिया
अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद - बीकानेर के तेजरासर गांव के रहने वाले अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद की जोड़ी ने संगीत के क्षेत्र में गजल संगीत के साथ ही मांड गायकी को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है।
डॉ. माया टंडन
- फोटो : साेशल मीडिया
डॉ. माया टंडन - जेके लोन अस्पताल की पूर्व अधीक्षक 85 वर्ष की डॉ. माया टंडन 1995 में सेवानिवृत्त होने के बाद से सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में काम करती हैं। सहायता संस्था की अध्यक्ष हैं और सड़क हादसों में घायल हुए लोगों की जान बचाने में जुटी हुई हैं।