फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Renowned Vrindavan Storyteller Indresh Upadhyay to Marry Shipra in Jaipur; Saints and Celebrities to Attend

Indresh Upadhyay Wedding: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी जयपुर में, प्रमुख हस्तियों की रहेंगी मौजूद

Thu, 04 Dec 2025 12:00 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 04 Dec 2025 12:00 PM IST
सार

वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जयपुर में शिप्रा संग सात फेरे लेने जा रहे हैं। जयपुर- दिल्ली हाइवे स्थित होटल ताज आमेर में शादी समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें संतों व प्रसिद्ध हस्तियों की उपस्थिति रहेगी।

विज्ञापन
Renowned Vrindavan Storyteller Indresh Upadhyay to Marry Shipra in Jaipur; Saints and Celebrities to Attend
इंद्रेश उपाध्याय महाराज - फोटो : संवाद

विस्तार

वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को जयपुर में विवाह के बंधन में बंधेंगे। वे हरियाणा की शिप्रा के साथ होटल ताज आमेर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेंगे। विवाह समारोह सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर के साधु-संत और विशेष अतिथि शामिल होंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन

वृंदावन में रस्मों के साथ शुरू हुआ विवाह उत्सव
शादी से पहले इंद्रेश उपाध्याय के वृंदावन स्थित रमणरेती आवास पर हल्दी, संगीत और अन्य पारंपरिक रस्में संपन्न हुईं। बुधवार को उनकी निकासी निकाली गई, जिसके बाद बारात जयपुर के लिए रवाना हुई और रात में पहुँच गई। दूल्हा बने इंद्रेश उपाध्याय ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी, सिर पर पगड़ी और हाथ में चांदी की छड़ी धारण की। उनकी भतीजी घोड़ी पर उनके साथ बैठीं। बारात में हाथी-घोड़े, पारंपरिक वाद्य और बांके बिहारी के निशान लिए बाराती शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बरात लेकर निकले कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय...जयपुर के होटल में रचाएंगे शादी, देखें वीडियो

विशेष मेहमान और संत-महंत होंगे मौजूद

जयपुर में आयोजित समारोह में देश-विदेश से प्रमुख हस्तियाँ शामिल होंगी। आमंत्रित विशेष मेहमानों में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर व बॉलीवुड सिंगर बी प्राक  सहित कई प्रमुख संत और आध्यात्मिक गुरु उपस्थित रहेंगे। जयपुर के संत-महंतों में गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी, श्री सरस निकुंज के बड़े भैया जी सहित अन्य प्रमुख हस्तियाँ भी सहभागी होंगी।

प्रसाद सहित भेजा गया विशेष विवाह निमंत्रण
विवाह के लिए एक विशेष आमंत्रण पत्र तैयार कराया गया है, जिसके साथ वृंदावन के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है। इसमें राधारमणजी का मिश्री-इलायची प्रसाद, तुलसी और अन्य मंदिरों के लड्डू शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed