फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   REET paper leak: ED raids places including Jaipur, Sikar and Nagaur

REET Paper Leak: राजस्थान में फिर ED की छापेमारी; जयपुर, सीकर और नागौर सहित गई जगह शुरू तलाशी अभियान

Tue, 17 Oct 2023 10:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 17 Oct 2023 10:45 AM IST
सार

दिल्ली और जयपुर की पांच-पांच टीमों ने राजस्थान में कई जगह एक साथ शुरू की छापेमारी।

विज्ञापन
REET paper leak: ED raids places including Jaipur, Sikar and Nagaur
ईडी की छापेमारी। - फोटो : social media

विस्तार

एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेड (ईडी) की टीम ने राजस्थान में रीट पेपर लीक को लेकर एक बार फिर गई स्थानों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह से जयपुर, नागौर, सीकर में ईडी का दस्ता तलाशी अभियान में जुटा हुआ है। पांच टीमें दिल्ली की और पांच टीमें जयपुर की इस छापेमारी में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


पेपर लीक मामले में ED ने बड़ा एक्शन लेते हुए राजस्थान में करीब दस ठिकानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। जयपुर, नागौर, डीडवाना, जायल सहित कई जगहों पर ED के छापेमारी में जुटी हुई है। जयुपर और दिल्ली की पांच-पांच टीमें कार्रवाई में लगी हुई हैं। कलाम कोचिंग पर ED को छापे की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में धन के लेनदेन के सबूत मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस कार्रवाई में बड़े राजनेता के परिवार भी जांच के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन


पेपर लीक मामले में बाबूलाल कटारा, भूपेंद्र सारण से रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के बाद ईडी आक्रामक होकर जांच करने लगी है। ईडी ने दोनों से हुई पूछताछ के बाद दिनेश खोड़निया, अशोक जैन और सुरेश ढाका की मित्र प्रेरणा चौधरी के यहां सर्च किया था। इस सर्च के दौरान ईडी को इन लोगों के आवास और कार्यालयों से कई दस्तावेज मिले। इसमें आपत्तिजनक दस्तावेज भी शामिल हैं। साथ ही 24 लाख रुपये नकद भी मिले थे। दस्तावेजों की जांच के बाद ईडी ने लिया एक्शन ईडी ने इन दस्तावेजों को जब्त कर ईडी के जयपुर मुख्यालय लेकर आई थी। जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद ईडी ने आज दिल्ली, राजस्थान की टीम के साथ मिलकर सर्च का ऑपरेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस सर्च को गोपनीय रखा गया है। पेपर खरीदने वाले अभ्यर्थियों के ठिकानों पर सर्च की जा रही जानकार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पेपर खरीदने वाले अभ्यर्थियों के ठिकानों पर भी सर्च की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 8 से 10 लाख रुपये में पेपर लेने वाले कुछ लोग कोचिंग संचालक भी थे। इन कोचिंग संचालकों ने बड़ी संख्या में छात्रों को पेपर दिया जिस के लिए इन कोचिंग संचालकों ने पैसा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed