{"_id":"65c8b02ec10bdfb7ef0e17b2","slug":"recruitment-will-be-done-on-3-552-posts-of-junior-assistant-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कनिष्ठ सहायक के 3,552 पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कनिष्ठ सहायक के 3,552 पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए आदेश
Sun, 11 Feb 2024 05:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 11 Feb 2024 05:01 PM IST
सार
Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 3 हजार 552 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। इससे युवाओं को रोजगार के उचित अवसर मिल सकेंगे और उनका भविष्य सुरक्षित होगा। इन पदों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2 हजार 788 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 764 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उल्लेखनीय है कि लेखानुदान (बजट) 2024-25 में राज्य सरकार ने 70 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती की घोषणा की थी, जिसकी क्रियान्विति पर राज्य सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। बजट में प्रत्येक संभाग में रोजगार मेलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई हैं।
विज्ञापन
कनिष्ठ सहायक के 3,552 पदों पर होगी भर्ती
साथ ही, भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाले अकारण विलंब को समाप्त करने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वार्षिक भर्ती कलेण्डर जारी करने का भी फैसला लिया गया है।
विज्ञापन