फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RBSE 10th Result 2025 Announce on May 28 Rajasthan Board High School Result Time Confirms Education Minister

RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल होगा जारी, शिक्षा मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे एलान

Tue, 27 May 2025 05:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/कोटा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 27 May 2025 05:08 PM IST
सार

RBSE 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एलान करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
RBSE 10th Result 2025 Announce on May 28 Rajasthan Board High School Result Time Confirms Education Minister
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार 28 मई को शाम 4:30 बजे जारी किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री  मदन दिलावर कोटा कलेक्टर कार्यालय स्थित DOIT कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजमेर बोर्ड कार्यालय से जुड़कर परिणाम जारी करेंगे।
विज्ञापन

 
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 96 हजार 85 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि प्रवेशिका परीक्षा में सात हजार 324 छात्र पंजीकृत थे। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं छह मार्च से प्रारंभ होकर चार अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jodhpur: राजस्थान के बड़े अस्पताल में MRI से पहले कपड़े बदल रही थी महिला, दिखा हिडन कैमरा; खौफनाक सच्चाई उजागर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस परिणाम की घोषणा के साथ ही करीब 11 लाख छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो जाएगा। गौरतलब है कि बोर्ड पहले ही 12वीं कक्षा (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के परिणाम 22 मई को घोषित कर चुका है।
 
पिछले साल का रिजल्ट रहा शानदार
पिछले वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 10,60,751 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 10,39,895 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। कुल परिणाम 93.03% रहा था। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.46% रहा, जबकि छात्रों का प्रतिशत 92.64% रहा था। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Alwar: सरिस्का की वन भूमि में धड़ल्ले से अवैध खनन, लीज की शर्तों के उल्लंघन का ओम शुभम कंपनी पर गंभीर आरोप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed