फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rathore said BJP will give special package to Jaipur bomb blast victims if voted to power

Jaipur: बम ब्लास्ट के पीड़ितों से मिले राजेन्द्र राठौड़, बोले- सत्ता में आए तो पीड़ितों को विशेष पैकेज देंगे

Sat, 08 Apr 2023 01:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Apr 2023 01:51 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि बीजेपी सत्ता में आई तो जयपुर बम ब्लास्ट पीड़ितों को विशेष पैकेज देगी। पीड़ितों की प्रार्थना मिलेगी, तो देश के नामचीन वकील भी पैरवी और इंसाफ दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में खड़े करेगी।

विज्ञापन
Rathore said BJP will give special package to Jaipur bomb blast victims if voted to power
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

13 मई 2008 में हुए जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट के पीड़ितों से मिलने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जयपुर शहर में बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। राठौड़ ने बम धमाके के पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और कुशल क्षेम पूछा। राजस्थान हाईकोर्ट से बम धमाके के चारों दोषियों के बरी हो जाने पर पीड़ितों की प्रतिक्रिया पूछी और राजस्थान की कांग्रेस सरकार की ओर से कोर्ट में इस केस की गई पैरवी पर भी रिएक्शन लिया।

विज्ञापन


बीजेपी सत्ता में आई तो जयपुर बम ब्लास्ट पीड़ितों को विशेष पैकेज देगी-राठौड़
राठौड़ ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि जयपुर बम ब्लास्ट के कई पीड़ित एक कमरे के घर में रह रहे हैं, मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहे हैं। बीजेपी सत्ता में आई तो जयपुर बम ब्लास्ट पीड़ितों को विशेष पैकेज देगी। राठौड़ बोले कि राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से इस मामले में पैरवी करवानी चाहिए। बीजेपी ने भी इस मामले में अपनी रणनीति बनाई है। अगर पीड़ितों की ओर से हमारे पास कोई प्रार्थना आई, तो देश के नामचीन वकील खड़े करके हम सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की पैरवी करवाएंगे और पीड़ितों को इंसाफ दिलवाएंगे।
विज्ञापन


पीड़ितों के दिल की टीस और घावों की टीस पर सहानुभूति जताने आए
राठौड़ ने कहा पीड़ितों ने बातचीत में यह भी बताया है कि जब भी बारिश होती है तो इनके पुराने जख्मों में टीस चलती है। इसलिए उनके दिल की टीस और घावों की टीस पर सहानुभूति जताने हम उनके पास चलकर आए हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जयपुर की राजहंस कॉलोनी, तुलसी मार्ग, पुरानी बस्ती, हवामहल क्षेत्र में जयपुर बम ब्लास्ट के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान हवा महल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक और शहर बीजेपी कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed