फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ratan Tata passes away Rajasthan big leaders and CM Bhjanlal sharma paid tribute

Rajasthan: रतन टाटा के निधन पर राजस्थान के इन बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा-उन्होंने देश को प्राथमिकता दी

Thu, 10 Oct 2024 10:35 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 10 Oct 2024 10:35 AM IST
सार

रतन टाटा के निधन पर राजस्थान के इन बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने अपने कारोबार में हमेशा भारत देश को प्राथमिकता दी।

विज्ञापन
Ratan Tata passes away Rajasthan big leaders and CM Bhjanlal sharma paid tribute
रतन टाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा  का बुधवार की देर रात मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र अंतिम सांस ली। रतन टाटा कई बीमारियों से ग्रसित थे। वह 1991 में टाटा समूह के चेयरमैन बने थे। दो दिन पहले रतन टाटा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुनिया के सबसे सम्मानित उद्योगपति और देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह में से एक को चलाने वाले रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। राजस्थान के तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


सीएम शर्मा ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा का निधन अत्यंत दुःखद है। टाटा का योगदान केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
मदन राठौड़ बोले- देशप्रेमी महापुरुष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा ने रतन टाटा जी राष्ट्रवादी देशप्रेमी महापुरुष थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की उन्नति के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने भारत के महान उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व रतन टाटा का निधन राष्ट्र और वैश्विक समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति हैं। आपकी सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता सदैव हमारी प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
 
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी दी श्रद्धांजलि 
उद्योगपति रतन टाटा का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। रतन टाटा ने अपने कारोबार में हमेशा भारत देश को प्राथमिकता देकर हम सबको गर्व करने के बहुत से मौके दिए। वो अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी प्रसिद्ध थे। ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 



उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बोलीं- देश को एक नई दिशा दी
भारतीय उद्योग जगत के शीर्ष पुरुष, पद्म भूषण आदरणीय रतन टाटा जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद हैं। उनकी विनम्रता, दूरदर्शिता और नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा दी। उनका जाना न केवल उद्योग जगत बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। ईश्वर उनको अपने श्रीचरणों में स्थान, परिवार एवं प्रशंसकों को संबल प्रदान करें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed