फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ramlal said in the presence of CM, government employee threatened about EVM

Jaipur: ईवीएम को लेकर सरकारी कर्मी के बयान पर भड़के रामलाल, बोले- सीएम की मौजूदगी में भरे मंच से दी गई धमकी

Mon, 17 Apr 2023 01:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 17 Apr 2023 01:13 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने भरे मंच से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में ईवीएम को लेकर सरकारी कर्मचारी के बयान की निंदा की। उन्होंने निर्वाचन विभाग से कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Ramlal said in the presence of CM, government employee threatened about EVM
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि इस देश के अंदर चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी कई बार ईवीएम पर और निर्वाचन आयोग के ऊपर कई सवाल उठा चुकी है। कांग्रेस ये भूल जाती है कि जब परिणाम उनके अनुकूल आते हैं तो वो कहते हैं कि चुनाव निष्पक्ष हुआ है।

विज्ञापन


राजस्थान के अंदर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह की डोटासरा की उपस्थिति में राजकीय कर्मचारी दयालाल पाटीदार ने ईवीएम को लेकर गलत बयानबाजी की गई। राजकीय कर्मचारी जो रेसापी के प्रदेशाध्यक्ष दयालाल पाटीदार ने सरेआम कहा कि "हम आपकी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे और यहां जितने भी शिक्षक उपस्थित हैं वो सभी शिक्षक रिटर्निंग ऑफ़िसर बनते हैं, इनके पास ईवीएम रहती है और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि आने वाले समय के अंदर हम आपको मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।"
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग
रामलाल शर्मा ने कहा कि मुझे लगता है कि किसी सरकारी कर्मचारी के द्वारा इस प्रकार सार्वजनिक मंच पर दिया गया भाषण उनकी सेवा नियमों का भी उल्लंघन और धमकी देने जैसा है। निर्वाचन आयोग को ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। सार्वजनिक मंच सरेआम ईवीएम पर गलत बयानबाजी करना मेरे ख्याल से यह अनुशासनहीनता है और निर्वाचन आयोग को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed