{"_id":"64327f302cf8cc9ad5011766","slug":"rajyavardhan-rathore-raised-demand-for-compensation-and-job-in-barmer-rape-case-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: महिला सुरक्षा पर राठौड़ ने गहलोत सरकार को घेरा, बाड़मेर रेप मामले में मुआवजा और नौकरी की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: महिला सुरक्षा पर राठौड़ ने गहलोत सरकार को घेरा, बाड़मेर रेप मामले में मुआवजा और नौकरी की मांग उठाई
Sun, 09 Apr 2023 02:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:40 PM IST
सार
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर धार्मिक तुष्टिकरण और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गहलोत सरकार को घेरा।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते सांसद राज्यवर्धन राठौड़।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राठौड़ ने कहा दलित महिला से बाड़मेर में रेप और जलाकर मार दिया गया। एक समाज विशेष का आरोपी होने के कारण दो दिन तक मामले को रोककर रखा गया। एकआईआर, कार्रवाई और गिरफ्तारी दो दिन नहीं की गई। बीजेपी मांग करती है कि बाड़मेर में रेप और एसिड से जलाकर मार दी जाने वाली महिला के परिजनों को आर्थिक मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
सीएम राहुल गांधी के साथ कोर्ट में व्यस्त, प्रदेश में क्या हो रहा पता नहीं
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने आकाओं और राहुल गांधी के पोस्टर लगाने में व्यस्त हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री उनके साथ सीएम कोर्ट जाने में व्यस्त हैं। सीएम गहलोत बार-बार राहुल गांधी और कांग्रेस के आंदोलनों में हिस्सा लेने दिल्ली जाते हैं, लेकिन राजस्थान में पीड़ित महिलाओं से मिलने का समय उनके पास नहीं है। राजस्थान में कांग्रेस वोट बैंक के खातिर तुष्टिकरण कर रही है, क्योंकि चंद वोट कांग्रेस को वहीं से मिलते हैं। राठौड़ ने कहा राजस्थान में धार्मिक यात्राओं पर पत्थरबाजी हो रही है। जयपुर के जमवारामगढ़ में भी पत्थरबाजी हुई। ऊपर से इशारा होने पर ही यह संभव है कि आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
कहां गया प्रियंका का लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा
बीजेपी विधायक अनिता भदेल ने कहा कि राजस्थान में हर दिन 17 दुष्कर्म होते हैं। प्रियंका गांधी का लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा कहां गया। वो एक बार भी राजस्थान आकर किसी पीड़ित महिला से नहीं मिलीं। सरकार के संसदीय मंत्री कहते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, इसलिए यहां रेप ज़्यादा होते हैं। एक भी दुष्कर्मी को राज्य में फांसी की सजा नहीं हुई। सरकार रेंगते-रेंगते चल रही है। ऐसी निकम्मी सरकार के खिलाफ जब भी बीजेपी ने प्रोटेस्ट किया है, सरकार ने उसे दिखावा कहा, लेकिन ये दिखावा नहीं है। चुनाव में जनता जवाब दे देगी। सचिन पायलट का भी सीएम का खेल प्रदेश में हो रहा है।
विज्ञापन