फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajyavardhan Rathore made verbal attack on Priyanka Gandhi's Rajasthan tour

Jaipur: प्रियंका पर राठौड़ ने किए तीखे हमले; बोले- दुष्कर्म पीड़िताओं से मिलने का समय नहीं, शेर ज्यादा जरूरी

Sat, 21 Oct 2023 08:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 21 Oct 2023 08:57 AM IST
सार

राज्यवर्धन राठौड़ ने निशाना साधते हुए कहा कि वे रणथंभौर के प्रताड़ित शेरों से तो मिलने जा सकती हैं, लेकिन राजस्थान की दुष्कर्म पीड़िताओं से मिलने पांच साल में एक बार भी नहीं गईं।

विज्ञापन
Rajyavardhan Rathore made verbal attack on Priyanka Gandhi's Rajasthan tour
सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को दौसा जिले की सिकराय विधानसभा में आयोजित कांग्रेस के ईआरसीपी जनजागरण अभियान में शिरकत की। उनके राजस्थान दौरे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने तीखे हमले किए। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी के राजस्थान दौरे पर जयपुर ग्रामीण सांसद और झोटवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन राठौड़ ने निशाना साधते हुए कहा कि वे रणथंभौर के प्रताड़ित शेरों से तो मिलने जा सकती हैं, लेकिन राजस्थान की दुष्कर्म पीड़िताओं से मिलने पांच साल में एक बार भी नहीं गईं। ये प्रियंका गांधी के उन बड़े-बड़े बयानों की हकीकत बयां करती हैं, जो उन्होंने देशभर की पीड़ित महिलाओं के बारे में दिए हैं। 
विज्ञापन


राज्यवर्धन राठौड़ ने न सिर्फ प्रियंका गांधी के दौरे पर बल्कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी जमकर निशाना साधा। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस हार मान चुकी है। चाहे गहलोत साहब हों या उनकी सीनियर लीडरशिप। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में काम ही नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की जनता छुड़वाएगी सीएम गहलोत की कुर्सी
वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं तो करती है, लेकिन सब खोखली होती हैं। प्रदेश में कांग्रेस के पांव उखड़ चुके हैं। गहलोत साहब बिल्कुल सही कह रहे हैं कि कुर्सी उन्हें छोड़ नहीं रहीं। अब प्रदेश की जनता उनसे कुर्सी छुड़वाने के लिए आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed