फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajya Sabha by-election will be held on September 3 for one seat in Rajasthan BJP and Congress

राज्यसभा उपचुनाव: राजस्थान की एक सीट पर तीन सितंबर को होगा उपचुनाव, बीजेपी और कांग्रेस में किसका पलड़ा भारी

Wed, 07 Aug 2024 03:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Aug 2024 03:39 PM IST
सार

राज्यसभा में खाली हुई सीट को भरने के लिए राजस्थान में तीन सितंबर 2024 को उपचुनाव होगा। इस संबंध में बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Rajya Sabha by-election will be held on September 3 for one seat in Rajasthan BJP and Congress
राज्यसभा उपचुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव तीन सितंबर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया राज्य विधानसभा परिसर में होगी।

विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, केसी वेणुगोपाल के राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने पर रिक्त हुए स्थान के लिए यह उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर सदस्यता का कार्यकाल 21 जून, 2026 तक रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपचुनाव के लिए 21 अगस्त तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की संवीक्षा 22 अगस्त को होगी। जबकि 27 अगस्त तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान तीन सितंबर को प्रातः नौ बजे से सायं चार बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं पांच बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया छह सितंबर तक संपन्न कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान सहित देश के नौ राज्यों में राज्यसभा की कुल 12 सीटों पर उपचुनाव संपन्न होने हैं। इनमें से 10 सीटें तत्कालीन सदस्यों के 18वीं लोकसभा का सदस्य चुने जाने और दो सीटें सदस्यों के त्याग-पत्र देने के कारण रिक्त हुई हैं।


बताते चलें, चुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी दिख रहा है। प्रदेश में बीजेपी के 115 विधायक हैं, जबकि गठबंधन नेताओं को मिलाकर कांग्रेस विधायकों की संख्या कुल 74 है। इस लिहाज से राज्यसभा चुनाव में बीजेपी मजबूत स्थिति में है और कांग्रेस की यह सीट बीजेपी के खाते में जाने की संभावना है। अगर यह आंकलन में हकीकत में परिवर्तित होता है तो बीजेपी और कांग्रेस के खाते में बराबर सीटें हो जाएंगी। वर्तमान में राजस्थान की 10 राज्यसभा सीटों में से छह कांग्रेस के पास हैं, जबकि चार बीजेपी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed