{"_id":"667f719f2217c925f30101c3","slug":"rajsthan-news-new-districts-created-by-gehlot-government-will-be-reorganized-government-formed-committee-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsthan News: नए जिलों के पुर्नगठन के संबंध में समिति गठित, पूर्व आईएएस होंगे समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsthan News: नए जिलों के पुर्नगठन के संबंध में समिति गठित, पूर्व आईएएस होंगे समिति के अध्यक्ष
Sat, 29 Jun 2024 10:02 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:02 AM IST
सार
पूर्व की अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में गठित नए जिलों की समीक्षा के लिए बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी के गठन के बाद अब एक और कमेटी का गठन किया गया है जो नए जिलों के पुनर्गठन के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में जिलों के पुनर्गठन के संबंध में एक समिति के बनाने के लिए मंजूरी दी है। यह समिति जिलों के पुनर्गठन को लेकर अपनी रिपोर्ट पहले से बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी को प्रस्तुत करेगी। पूर्व आईएएस ललित के. पंवार इस समिति के अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में बनाए गए नए जिलों की समीक्षा के लिए भजनलाल सरकार ने पहले कैबिनेट सब कमेटी बनाई, अब इसके साथ एक कमेटी का गठन और कर दिया है। पूर्व आईएएस ललित के. पंवार की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी नए जिलों के पुर्नगठन के संबंध में मंत्रिमंडलीय उप-समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में जिलों का पुनर्गठन करते हुए नवीन जिले सृजित किए गए थे। राज्य सरकार द्वारा गठित नवीन जिलों की प्रशासनिक आवश्यकताओं, वित्तीय संसाधनों सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा का फैसला किया गया था। हाल ही में इस संदर्भ में मंत्रिमंडलीय उप-समिति का गठन भी किया गया है। नवगठित कमेटी मंत्रिमंडलीय उप-समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन