फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajsthan Election 2023: Diya Kumari smiled at Vasundhara Raje's option; first list of BJP candidates

Rajsthan Election 2023: वसुंधरा के विकल्प पर मुस्कुराईं दिया कुमारी; BJP की पहली सूची में शामिल होने पर यह कहा

Wed, 11 Oct 2023 03:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Oct 2023 03:41 PM IST
सार

Rajsthan Assembly Election: भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची आने के बाद से सांसद दिया कुमारी सियासी गलियारों में काफी चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। वहीं, उनके वसुंधरा राजे के विकल्प होने के सवाल का जवाब ने और हलचल मचा दी है। उनके जवाब के कई मायने निकाले जा रहे हैं। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Rajsthan Election 2023: Diya Kumari smiled at Vasundhara Raje's option; first list of BJP candidates
भाजपा सांसद दिया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा के अंदर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी भी सवाल बरकरार है। वहीं, बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सांसद दिया कुमारी के नाम से राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। राजधानी जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी की सभा के दौरान दिया कुमारी केंद्रबिंदु रहीं। इसे लेकर सियासत में संदेश गया कि दिया कुमारी मुख्यमंत्री के चेहरे का प्रमुख दावेदार हो सकती हैं। इसको लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


‘पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, मैं उसके साथ रहूंगी’
पत्रकारों के सवाल कि क्या दिया कुमारी वसुंधरा राजे का विकल्प हो सकती हैं? इसके जवाब में दिया कुमारी मुस्कुराईं और कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है, यह सब अफवाहें हैं। मैं पार्टी की कार्यकर्ता हूं। मुझे पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, चाहे चुनाव लड़ने या न लड़ने की। मैं पार्टी के साथ रहूंगी। उन्होंने कहा कि यह सब बातें लोगों को अच्छी लगती हैं। लेकिन इनमें सच्चाई नहीं है। दिया कुमारी के इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की सभा से चर्चा का विषय बनीं दिया
भाजपा की ओर से निकाली गई परिवर्तन यात्राओं के समापन पर गत 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयपुर में सभा आयोजित हुई थी। इस सभा के बाद दिया कुमारी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं। तब से ही उन्हें मुख्यमंत्री चेहरे का प्रबल दावेदार माना जाने लगा है। इस सभा में दिया कुमारी केंद्रबिंदु रहीं। उन्हें भाषण देने का मौका भी मिला। इसके अलावा उन्होंने सभा का मंच संचालन भी किया। वहीं, सभा में मौजूद वसुंधरा राजे को संबोधन के लिए मौका तक नहीं मिला। इन सभी राजनीतिक घटनाक्रमों को देखकर दिया कुमारी को वसुंधरा राजे के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मुझे इसकी जानकारी नहीं थी’
भाजपा ने हाल ही में अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें वसुंधरा राजे के समर्थक विद्याधर नगर सीट से नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर उनकी जगह दिया कुमारी को टिकट दिया गया। भाजपा के इस कदम से सियासी गलियारों में खूब हलचल हुई। विद्याधर नगर विधानसभा सीट से टिकट मिलने पर दिया कुमारी ने कहा कि मुझे टिकट मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लिस्ट जारी होने के बाद ही मुझे जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसे मैं अपनी तरफ से पूर्ण रूप से निभाऊंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed